फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 lakhs were cheated in the name of sending a youth abroad, FIR lodged against 4 people

Sirsa News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख, 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 lakhs were cheated in the name of sending a youth abroad, FIR lodged against 4 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव रामपुर थेहड़ी के एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर चार लोगों ने 15 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पंजाब के कोटकपुरा में इमीग्रेशन का काम करते हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुर थेहड़ी निवासी सुखप्रीत सिंह ने बताया है कि कोटकपूरा निवासी सुखजीत सिंह, उसकी पत्नी प्रमिंद्र कौर व पुत्र मिलन इमीग्रेशन का काम करते हैं। कोटकपूरा निवासी तजिंद्र सिंह उनका पार्टनर है। सुखप्रीत सिंह का कहना है कि 2024 में उसने कोटकपूरा जाकर उक्त लोगों से मुलाकात की। सुखजीत सिंह ने कहा कि उसके पास यूके की पीआर है। वह काफी लोगों को विदेश भेज चुका है। सुखजीत सिंह, प्रमिंद्र कौर, मिलन व तजिंद्र सिंह की बातें सुनकर उसे उन पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन

उक्त लोगों ने उसे यूके का वर्क परमिट दिलवाने का विश्वास दिलाकर उससे 20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद सुखप्रीत ने आरोपियों के खाते में 15 लाख 30 हजार रुपये डाल दिए। पीड़ित का कहना है कि एक दिन उसके पास सुखजीत सिंह का फोन आया। उसने कहा कि वह कॉस बायोमेट्रिक लेटर भेज रहा है, आपको 31 जुलाई को चंडीगढ़ में बायोमेट्रिक के लिए जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखप्रीत का कहना है कि कागजात लेकर चंडीगढ़ स्थित वीएमएस ऑफिस इमीग्रेशन पहुंचा। यहां कार्यरत अधिकारियों ने उसे कहा कि ये कागजात फर्जी हैं। यह सुनकर वह घबरा गया और सुखजीत सिंह को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसकी पत्नी, पुत्र व पार्टनर को फोन किया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह कोटकपुरा पहुंचा और उक्त लोगों से बात की। उक्त लोगों ने कहा कि 7 दिनों के भीतर आपके पैसे खाते में डाल देंगे। इसके बाद उक्त लोगों ने रुपये वापस करने से मना कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र कुमार कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed