{"_id":"5935ab164f1c1b0b608b458a","slug":"14966894438-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर शिकायत पाकर आंगनवाड़ी की जांच करने पहुंची जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर शिकायत पाकर आंगनवाड़ी की जांच करने पहुंची जिलाध्यक्ष
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां (सिरसा)।
फेसबुक पर आंगनवाड़ी केंद्र की दुर्दशा की मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग गांव नथोर में पहुंची। उनके साथ मोर्चा की जिला महामंत्री मीरां देवी व ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार भी थे। जांच के दौरान निताशा ने पाया कि गांव नथोर के ठाकुर जी के मंदिर के पास स्थित आंगनवाड़ी केंद्र खंडहर हालात की बिल्डिंग में चल रहा है। इसमें वहां न बिजली की व्यवस्था है और न पेयजल की।
जिलाध्यक्ष निताशा ने रानियां की सीडीपीओ कविता को भी मौके पर बुलाया और स्थिति से अवगत करवाया। निताशा ने जब सीडीपीओ से पूछा कि क्या उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाते हुए कोई डिमांड लेटर लिखा है या नहीं। इस पर सीडीपीओ ने नियमित तौर पर रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजा जाना बताया तो जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे संबंधित आंगनवाड़ी की जरूरत अनुसार अलग से पत्र लिखे। वहीं, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सुभाष से मोबाइल पर संपर्क करके भी यहां पंखे, बिजली व पानी की समस्या पर चर्चा की और पंचायत स्तर कुछ व्यवस्था करवाने के लिए निवेदन किया। इस पर ग्राम पंचायत के स्तर पर पंखा, बिजली व पेयजल की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि आंगनवाड़ी कई बिल्डिंग के लिए रेजुलेशन पास करके पंचायत की ओर से ऊपर भेजा जा चुका है। वहीं, जांच के दौरान जिलाध्यक्ष ने हाजिरी रजिस्टर देखा तो पाया कि आंगनवाड़ी में 98 बच्चे पंजीकृत हैं जिनमें से आठ ही नियमित तौर पर आते हैं। जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद हेल्पर व सीडीपीओ से जाना कि गांव में महिलाओं को किस तरह से वे सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हैं और साफ तौर पर कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करने में कोई कोताही न बरतें। निताशा ने बताया कि जिलेभर में भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों की नियमित जांच करें। ऐसे में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए नजर रखना आवश्यक है।
फेसबुक पर शिकायत पाकर आंगनवाड़ी की जांच करने पहुंची जिलाध्यक्ष
- खंडहर बिल्डिंग, न बिजली है और न पानी
- 98 बच्चों के पंजीकरण में से मात्र आठ नियमित
- सीडीपीओ को मौके पर बुला निताशा ने दिखाई स्थिति
- बिजली-पानी की व्यवस्था करवाने का ग्राम सरपंच ने दिलाया
फोटो:05:एसआईआरपी27:28: रानिया क्षेत्र के गांव नथोर में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग साथ में मौजूद सीडीपीओ कविता।