फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14,700 students from 800 schools and colleges of five blocks of Sirsa took the road safety exam.

Sirsa News: सिरसा के पांच खंडों के 800 स्कूल व कॉलेजों के 14,700 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा

Thu, 05 Dec 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
14,700 students from 800 schools and colleges of five blocks of Sirsa took the road safety exam.
सिरसा के पांच खंडों के 800 स्कूल व कॉलेजों के 14,700 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से वीरवार को यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉकस्तरीय परीक्षा का आयोजन कराया। इस परीक्षा में जिलाभर के पांच खंडों के 800 स्कूल, कॉलेजों के करीब 14,700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनसे यातायात नियमों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
एसपी विक्रांत ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक आजीवन याद रहता है। इसीलिए पुलिस विभाग से शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। अब जल्द ही तीसरे चक्र की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी में प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत ने बताया कि यह परीक्षा करवाने में स्थानीय शिक्षा विभाग का काफी योगदान रहा है। पुलिस ने बच्चों से कहा कि यातायात नियमों को अपने मन से अपनाएं, न कि पुलिस के भय से। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर बच्चे यातायात व्यवस्था सुधारने में अहम योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड सिरसा की 24 टीमों को किया जिला स्तर के लिए चयनित

अनाज मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में सिरसा खंड की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक टीम से 3 विद्यार्थियों ने एक प्रश्न पत्र को हल किया। वहीं इस दौरान पहली से पांचवी, छठीं से आठवीं और नौवीं से बारहवीं तक 8-8 टीमों को चयनित किया गया है।


-------------------



सिरसा खंड से ये टीमें जिलास्तर पर चयनित

स्तर-1, पहली से पांचवीं
विद्यार्थियों का नाम, स्कूल का नाम
समीक्षा, सतबीर, सात्विक, भारत राम ग्लोबल स्कूल
- पर्व, देव कुमार, मयंक, आरपी सीसे स्कूल, खैरेकां
- समर, राजबीर, विरेन, संगम मिडिल स्कूल, भरोखां
- निमरत, नेवी, यूविका, फ्रेंडस पब्लिक स्कूल सिरसा
- जय, इशान, जसजोत, सतलुज पब्लिक स्कूल सिरसा
- अनमोल, विनय, जीपीएस ढाणी जगजीत परमपुरा
- सपर्श, सार्थक, मुकदर, शाह सतनाम बॉयज स्कूल सिरसा
- नव्या, पाखी, तन्वी, डीएवी पब्लिक स्कूल
::::::::::::::::::::::::::::::::::::
स्तर-2, छठीं से आठवीं
- जश्न, लाव्नया, भारया, दी विसडम स्कूल सिरसा
- वैभव, राजवीर, लवकुश, महाराजा अग्रसेन सीसे स्कूल सिरसा
- जसनूर, अनमोल, सतलुज पब्लिक स्कूल, भावदीन
- रिजुअल, नवसीरत, विभूति, सतलुज पब्लिक स्कूल सिरसा
- कनिष्का, मयंक, विजयंत, जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीसे स्कूल सिरसा
- किरण, सिमरजीत, अपकीर्त, ब्लूम मॉडल स्कूल सिरसा
- केशव, रूद्रा, गगनप्रीत, आरके सीसे स्कूल सिरसा
- अंजली, भावना, अनामिका, जीजीएसएसएस कोटली


----------------------------


स्तर- 3 : नौवीं से बारहवीं
- अभिमन्यु, रजनीश, प्रीतम, गीता सीसे स्कूल, शाहपुर बेगू
- तन्मय, वरनीशू, दानिश, सतलुज पब्लिक स्कूल सिरसा
- तानिश, हेमंत, यश, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल सिरसा
- हरमन, अरमान, जश्नदीप, फ्रेंडस पब्लिक हाई स्कूल सिकंदरपुर
- अमित, निश्चय, दीपक, डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसा
- तानिश, मेहताब, मानित, सतलुज पब्लिक स्कूल सिरसा
- हिमांशु, भानू प्रताप, गुरांश, शाह सतनाम बॉयज स्कूल सिरसा
- शक्ति, युवराज, सतलुज पब्लिक स्कूल, भावदीन





दूसरे चक्र में जिला डबवाली के 2,089 विद्यार्थियों ने दी यातायात नियमों की परीक्षा
सिरसा। डबवाली पुलिस ने दूसरे चरण में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता करवाई गई। इस परीक्षा में 2,089 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत ने बताया कि पांच दिसंबर को हुई परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया कि डबवाली क्षेत्र के 219 राजकीय, 86 निजी विद्यालय और नौ आईटीआई/कॉलेज सहित 314 शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 2,089 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे। इस परीक्षा का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा के साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है।
जिला पुलिस जिलेभर के सभी स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर रही है। इसके तहत लगातार सेमिनार और गोष्ठियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed