फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14238 will give htet

Sirsa News: जिले के 24 केंद्र में 14,238 परीक्षार्थी देंगे एचटेट

Wed, 01 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
14238 will give htet
डीसी ने अधिकारियों को दिए केंद्रों के निरीक्षण करने के निर्देश
विज्ञापन



4 व 5 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट के लिए बुधवार को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला के उपायुक्तों को परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी 4 व 5 जुलाई 2026 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलरहित संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय रहते सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों। साथ ही तमाम तरह के सुरक्षा उपायों की समय रहते तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक लिखने में अक्षम परीक्षार्थी के लिए लेखक बारे नियमानुसार निर्णय लें। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाए और यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करें तथा उनका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एडीसी अर्पित संगल, एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, नोडल अधिकारी अमित मनहर भी मौजूद रहे।



यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी तथा 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा एवं सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी।



जिलास्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित
जिले में परीक्षा के लिए 24 केंद्र स्थापित किए गए हैं। लेवल-3 की परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर 3910 परीक्षार्थी, लेवल-2 की परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्रों पर 7463 परीक्षार्थी तथा लेवल-1 की परीक्षा के लिए 9 परीक्षा केंद्रों पर 2865 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार, जिले में कुल 14,238 परीक्षार्थी एचटेट में शामिल होंगे। जिलास्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।



सिखों को कृपाण रखने की छूट रहेगी
विवाहित महिला अभ्यर्थियों को पूरी जांच के बाद मंगलसूत्र, बिंदी के साथ प्रवेश की अनुमति रहेगी। वहीं, सिख धर्म के अनुयायियों को धार्मिक परंपरा के अनुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट रहेगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को बोर्ड के नियमानुसार 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed