{"_id":"5cbf58ccbdec22143439ead7","slug":"141556043980-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट मांगने आई भाजपा प्रत्याशी को किसानों ने याद दिलाए वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट मांगने आई भाजपा प्रत्याशी को किसानों ने याद दिलाए वादे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां। सिरसा लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवार सुनीता दुग्गल मंगलवार को गांव सुलतानपुरिया में पहुंचीं। वहां जनसभा के दौरान सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही सुनीता दुग्गल का भाषण पूरा होने से पूर्व ही लोगों ने अपनी मांग को लेकर नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी।
गांव सुलतानपुरिया में किसानों ने भाजपा प्रत्याशी को भाजपा सरकार द्वारा फल्डी नहर निकालने की मांग को पूरा करने की याद दिलाई। गांव के राकेश दहिया, संजय, निक्कू राम, सुखविंदर सिंह, सतपाल सिंह, कनी राम, महेंद्र, राम प्रताप, मदन सहित कई किसानों ने जनसभा के दौरान विरोध करना आरंभ कर दिया। किसानों ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ वादा किया गया था कि गांव के पास से फल्डी नहर निकाली जाएगी। लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने गांव वालों को शांत करवाया।
2014 में किया था चुनाव का बहिष्कार
फल्डी नहर की मांग को लेकर गांव सुलतानपुरिया के किसानों ने संघर्ष किया। किसानों की ओर से 2013 व 2014 में कई दिनों तक गांव सुल्तानपुरिया में ही धरना दिया था। तब कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के नेताओं की ओर से वायदा किया गया था कि फल्डी नहर का निर्माण करवाया जाएगा। किसानों ने 2014 में चुनाव का बहिष्कार किया था। किसानों ने विरोध जताते हुए कहा था कि उनके गांव में फल्डी नहर नहीं निकाली जाएगी तब तक वह एक भी वोट नहीं डालेंगे। इसी के चलते 2014 में एक भी वोट उनके गांव से नहीं डाला गया था। 2016 में किसानों ने सीएम मनोहर लाल के सामने नहर बनाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
नहर बनाने का कोई आश्वासन नहीं दिया : शीशपाल कंबोज
मार्केट कमेटी के चेयरमैन शीशपाल कंबोज ने कहा कि सरकार ने कोई नहर निकालने का आश्वासन नहीं दिया था। केवल इनकी मांग सीएम के समक्ष रखी थी। नहर बनाने का वादा वाली बात करके सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जो लोग विरोध जता रहे हैं, वे किसान नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता हैं।