{"_id":"5cba1debbdec2214031bdb0f","slug":"141555701227-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरच्युनर में नामांकन भरने आई सुनीता दुग्गल के पास नहीं कार, रिश्तेदार से 25 लाख रुपये का लिया है लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरच्युनर में नामांकन भरने आई सुनीता दुग्गल के पास नहीं कार, रिश्तेदार से 25 लाख रुपये का लिया है लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में ढाई गुना बढ़ गई सुनीता दुग्गल की संपत्ति फिर भी कर्जदार
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर को शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। सुनीता दुग्गल करीब दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर नामांकन कार्यालय में दाखिल हुई। उस समय उसके साथ राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री राम बिलास शर्मा, मंत्री कर्ण देव कंबोज नामांकन दाखिल करवाने आए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन फार्म व साथ लगे सभी दस्तावेज चैक किए। सुनीता दुग्गल द्वारा दाखिल किये गए नामांकन फार्म में अपनी संपत्ति बारे पूर्ण ब्यौरा दिया।
2014 में सुनीता दुग्गल ने भाजपा की टिकट पर रतिया से विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में अपने दस बैंकों के खाते में करीब 6 लाख 21 हजार 919 डिपोजिट दिखाए थे। इसके अतिरिक्त 950 ग्राम सोने की ज्वैलरी जिसकी कीमत करीब 27 लाख थी। पांच किलोग्राम चांदी की कीमत दो लाख रुपये भरी थी। कुल संपत्ति 40 लाख 67 हजार 919 रुपये दिखाई गई थी। इसके अतिरिक्त रिहायशी मकान की कीमत एक करोड़ 75 लाख भरी थी। जबकि कैलाश दुग्गल से 25 लाख रुपये का लोन बिना ब्याज के उस समय भी लिया गया था।
अब उन्होंने अपनी संपत्ति ब्यौरा में आठ बैंक खातों में 93 लाख एक हजार 46 रुपये में से उनके पास 2 लाख रुपये कैश, 60 लाख एक हजार 46 रुपये विभिन्न बैंक खातों में, 29 लाख रुपये का 950 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये की 5 किलोग्राम चांदी दर्शाई गई है। उन्होंने अपने व्यवसायिक भवन ब्यौरा में 19 लाख रुपये की प्रापर्टी दर्शाई है। 500 वर्ग फुट का यह इमारत 20 अगस्त 2015 को खरीदी थी और अब मौजूदा समय में इसकी मार्केट कीमत 19 लाख रुपये हैं। उन्होंने गुड़गांव स्थित 6975 वर्ग फुट में रिहायशी भवन की कुल एक करोड़ 90 लाख रुपये की संपत्ति दर्शाई है। यह 22 जुलाई 2008 को खरीदी थी। तब उसकी कीमत 93 लाख रुपये थी। उन्होंने 25 लाख रुपये का लोन दर्शाया जो कि उन्होंने अपने रिश्तेदार कैलाश दुग्गल ने उन्हें बिना इंटरस्ट दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने पारिवारिक संपत्ति भी अलग से दर्शाई है। जबकि उनके पति राजेश दुग्गल के तीन बैंक खातों में 25 लाख 43 हजार 720 रुपये हैं। पति के पास 60 हजार कैश है। जबकि दोनों बच्चों नवशीन और नीवा दुग्गल के पास 50, 50 हजार रुपये कैश है। नवनीश के पास दो लाख 75 हजार 923 रुपये और नीवा दुग्गल के खाते में 4 लाख 73 हजार 624 रुपये हैं। पति राजेश दुग्गल के पास 7623 वर्ग फुट नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। जिसकी कीमत 38 लाख रुपये हैं। चारों के पास एग्रीकल्चर लैंड नहीं है।
विज्ञापन
बेरीयर के पास रोक दी गाड़ी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी जब लघु सचिवालय के गेट में एंट्री करने लगी तो पुलिस ने गाड़ी को वहीं पर ही रूकवा दिया। पुलिस ने कहा कि तीन गाड़ियों को ही अंदर जाने की अनुमति है। जो नंबर दिए गए है वे ही जा सकेंगे। इसके बाद उनकी गाड़ी पार्किंग में लगाई गई।
फोटो 11