फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   टिकट मिलने के बाद तंवर बोले, सिरसा का पहले भी अहसान रहा

टिकट मिलने के बाद तंवर बोले, सिरसा का पहले भी अहसान रहा

Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
टिकट मिलने के बाद तंवर बोले, सिरसा का पहले भी अहसान रहा
सिरसा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर तीसरी बार सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की ओर से उनके नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि अशोक तंवर की टिकट पहले से तय थी, क्योंकि हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद सिरसा में परिवर्तन यात्रा के दौरान उनकी टिकट की घोषणा कर चुके थे।
विज्ञापन

टिकट मिलने की अधिकारिक घोषणा के बाद डॉ. अशोक तंवर शाम को सिरसा पहुंचे और कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने टिकट मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि सिरसा का अहसान मुझ पर है। पहले भी सिरसा ने मुझे एक बार सांसद बनाया और अब फिर से उसी इतिहास को दोहराएगा। टिकट मिलने की खुशी में कांग्रेसी नेताओं ने लड्डू बांटे। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया, अमित सोनी उपस्थित थे। इसके बाद वे शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चले गए। डॉ. तंवर सिरसा सुरक्षित सीट से 2009 के चुनाव में जीत चुके हैं। तब उन्होंने इनेलो के विधायक डॉ. सीताराम को हराया। जबकि वर्ष 2014 के चुनाव में इनेलो के ही सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी से हार का मुंह देखना पड़ा। अशोक तंवर दर्शन शास्त्र विषय में पीएचडी होल्डर हैं।
विज्ञापन


अभी तक तीन उम्मीदवारों के नामों ही हुई घोषणा
सिरसा सुरक्षित सीट पर सबसे पहले भाजपा ने सुनीता दुग्गल को टिकट दी। ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को अबकी बार सुनीता दुग्गल से चुनौती मिलेगी। वहीं बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा मंत्र ने पत्रकार जनकराज को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया। जजपा और आम आदमी पार्टी ने अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंवर और हुड्डा खेमों में बंटी कांग्रेस को साथ लेेकर चलने की चुनौती
सिरसा में कांग्रेस शुरू से ही दो गुटों में बंटी हुई है। एक गुट अशोक तंवर के समर्थकों का है। जबकि दूसरे गुट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों का है। जिसमें उनके पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल प्रमुख हैं। पूर्व सांसद चौधरी रणजीत सिंह का भी खुद का अच्छा खासा वोट बैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed