{"_id":"5b958105867a557f534545f2","slug":"141536524549-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड विजेता सचिन पूनियां का सिरसा पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड विजेता सचिन पूनियां का सिरसा पहुंचने पर किया स्वागत
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड विजेता सचिन पूनिया का सिरसा पहुंचने पर स्वागत
सिरसा। दि नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलकर शूटिंग चैंपियनशिप में ईगल आई शूटिंग अकादमी के विद्यार्थी सचिन पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता है। सचिन ने अपनी इस जीत का श्रेय माता-पिता, ईगल आई शूटिंग अकादमी और उसके कोच गुरविंद्र सिंह व विजयपाल सिंह को दिया है। विजेता बनकर सिरसा लौटे सचिन पूनिया का शहर में भव्य स्वागत किया गया।
स्थानीय बस स्टेंड से जेसीडी तक विजयी जुलूस निकाला गया। स्वर्ण पदक विजेता सचिन पूनियां के सम्मान में अकादमी संचालक जगमिंद्र सिंह ने कहा कि सचिन को यह जीत उसकी कड़ी मेहनत व उचित मार्गदर्शन से मिली है। सिरसा जिला में ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। पूनिया आज उस हर बच्चे के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो शूटिंग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। पूनिया की इस जीत पर सिरसा जिला गौरवान्वित हुआ है। पूनिया को अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भी चयनित किया गया है।