फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14.22 lakh fraud in Saksham Yuva Yojana, case filed against clerk

सक्षम युवा योजना में 14.22 लाख की धोखाधड़ी, क्लर्क पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
14.22 lakh fraud in Saksham Yuva Yojana, case filed against clerk
सिरसा। सक्षम युवा योजना में जिला रोजगार कार्यालय में बतौर क्लर्क नियुक्त कर्मचारी द्वारा 14.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सहायक रोजगार अधिकारी विनय सिंधु ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार बतौर लिपिक के पद पर कार्यरत था, जो कि अभी निलंबित चल रहा है। उक्त कर्मचारी को कार्यालय में सक्षम युवा योजना सीट पर नियुक्त किया हुआ था, जो कि 6 नवंबर 2019 से 29 सितंबर 2020 व 29 दिसंबर 2020 से 20 जून 2021 तक इस सीट पर कार्यरत रहा है। उपरोक्त अवधि के बीच जब कर्मचारी 30 सितंबर 2020 से 28 दिसंबर 2020 तक इस सीट पर कार्यरत भी नहीं था और इस दौरान भी कार्यालय के सरकारी पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए गलत तरीके से कुछ गलत लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed