फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ओढां पैक्स कमेटी के चुनावों पर बनी सर्व-सम्मति

ओढां पैक्स कमेटी के चुनावों पर बनी सर्व-सम्मति

Sat, 02 Mar 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ओढां पैक्स कमेटी के चुनावों पर बनी सर्व-सम्मति
ओढां पैक्स कमेटी के चुनाव में दस सदस्यों के नाम पर बनी सर्वसम्मति
विज्ञापन

ओढां। प्राथमबिक कृषि सहकारी समिति ओढां में प्रबंधक कमेटी के चुनाव में सभी सदस्यों के नामों पर सर्वसम्मति हो गई है। 10 उम्मीदवारों के सर्व-सम्मति से चुने जाने के बाद बाकी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। ओढां पैक्स में पड़ने वाले 12 गांवों में करीब 5 हजार मतदाता सदस्य हैं। इन चुनावों में 7 कृषक व 3 गैर कृषक सदस्यों सहित 10 सदस्यीय कमेटी के चुनाव होने थे।

गौरतलब हो कि ये चुनाव 17 मार्च को 6 बूथों पर होने थे। इन चुनावों को लेकर 39 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे जिनमें से 2 रद्द होने पर 37 उम्मीदवार मैदान में थे। 10 सदसीय कमेटी पर सर्व-सम्मति बनने के बाद बाकी बचे 27 उम्मीदवारों ने इस पर सहमति जताते हुए अपने नामांकन वापिस ले लिए। पैक्स प्रबंधक कुलविन्द्र सिंह मान ने बताया कि कृषक वर्ग में ओढां के सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरप्रीत सिंह जलालआना, राजवंत सिंह चोरमार व नुहियांवाली के रविन्द्र वर्मा एवं राजेंद्र कुमार तथा गैर कृषक वर्ग में ओढां निवासी परमजीत कौर, रामपाल सिंगला व परमजीत कौर सदस्य चुने गए हैं। कमेटी के चुनावों के बाद सभी सदस्यों ने कहा कि वे पेक्स को सुचारू रूप से चलाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed