फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आशीयानों पर पीला पंजा चलता देख हिंसक हुए झुग्गी बस्ती वासी, पुलिस ने लाठी चार्ज करके खदेड़ा

आशीयानों पर पीला पंजा चलता देख हिंसक हुए झुग्गी बस्ती वासी, पुलिस ने लाठी चार्ज करके खदेड़ा

Wed, 27 Jun 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आशीयानों पर पीला पंजा चलता देख हिंसक हुए झुग्गी बस्ती वासी, पुलिस ने लाठी चार्ज करके खदेड़ा

विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड किनारे अवैध झुग्गी बस्ती पर मंगलवार सुबह प्रशासन का पीला पंजा चला। 20 वर्षों से इस झुग्गी बस्ती को हटाने पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। आशियानों को ढहते देख बस्ती के लोग उग्र हो गए और उन्होंने खुद ही झोपड़ियों को आग लगानी शुरू कर दी। बस्ती वासी यही नहीं रुके और अपना सामान सड़क पर फेंक उसे भी आग के हवाले कर दिया। यह देख ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। हालात पर काबू पाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय चौधरी को लाठी चार्ज का निर्देश देना पड़ा। निर्देश मिलते ही पुलिस फोर्स ने हिंसक हुए झुग्गी बस्ती वासियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लाठी चार्ज से बस्ती वासी भाग खड़े हुए। भागते समय भी कुछ बस्ती वासियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके।
जानकारी के अनुसार डबवाली रोड किनारे वन विभाग की जमीन पर सैकड़ों प्रवासी झुग्गी बनाकर 20 वर्षों से रह रहे थे। जिला प्रशासन की द्वारा कई बार इन्हें झुग्गी हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन झुग्गियां नहीं हटाई गई। कुछ दिनों पहले प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की और झुग्गी बस्ती वालों को दोबारा नोटिस जारी कर 26 जून तक का समय दिया। मंगलवार को नोटिस की समय सीमा खत्म होते ही सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारी व शहर थाना पुलिस डबवाली रोड पहुंची। शुरू में लोगों ने अधिकारियों के आगे हाथ जोड़े बस्ती न हटाने की अपील की, लेकिन अधिकारियों ने झुग्गियां ढहाना शुरू कर दिया। उग्र बस्ती वालों ने लाठियां लेकर पुलिस फोर्स का मुकाबला करने का मन बना लिया। हाथों में लाठियां लेकर महिलाएं व पुरुष कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान हाथापाई भी हुई। इसके बाद सदर थाना सहित तमाम चौकी से पुलिस बल बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने हालत बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस फोर्स का लाठी चार्ज का आदेश दिया।
विज्ञापन


पानी की बौछार आगे खड़े हो गए बस्ती वासी
बस्ती वालों ने जैसे अपनी झुग्गियों को आग लगाना शुरू किया तो पुलिस कर्मचारियों ने आग फैलने से रोकने के लिए खुद ही प्रयास किया। पुलिस कर्मियों का प्रयास सफल नहीं हुआ तो मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मंगवाई गई। दमकल कर्मचारी झुग्गियों में लगी आग बुझाने लगे। बस्ती वासी इतने गुस्से में थे कि वो पानी की बौछार के आगे आ खड़े हुए। पुलिस कर्मियों को उन्हें हटाने के लिए काफी मश्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडे के जोर पर व्यक्तियों को छुड़वाया
प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू किया तो महिलाएं लाठी लेकर उन्हें छुड़ाने आ गईं। पुलिस कर्मियों को डंडा दिखाते हुए महिलाओं ने लोगों को छुड़ा लिया। बाद में एसपी हामिद अख्तर की ओर से विरोध करने वालों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी हुए तो पुलिस कर्मचारियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया। बस्ती की महिलाओं को हिरासत में लेने के लिए काफी देर बाद महिला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला थाना प्रभारी सुनीता ने कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

सवा नौ बजे शुरू हुआ था अभियान
बस्ती हटाने की शुरुआत सुबह सवा नौ बजे हुई। बस्ती की महिलाएं पुलिस कर्मियों के आगे हाथ जोड़कर गुहार लगाने लगी कि हमें मत उजाड़ो, झुग्गी के अलावा उनका कोई ठिकाना नहीं। बच्चों के साथ वह सड़कों पर कहां रहेंगे, साहब हमें मत उजाड़ो। इस गुहार का अधिकारियों पर कुछ असर न होने पर बस्ती वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब डेढ़ घंटा तक चला हिंसक विरोध सुबह 11 बजे शांत हुआ।


पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी विरेंद्र गोदारा की शिकायत पर चार नामजद सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हाथापाई व रोड जाम करने के आरोप में केस दर्ज किया है। नामजद लोगों में जीतू , अरविंद्र, कलावती शामिल है। अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- विनोद कुमार, शहर थाना प्रभारी सिरसा।


वन विभाग की जमीन में डबवाली रोड पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाई हुई थी। विभाग द्वारा झुग्गी बस्ती वालों को नोटिस जारी कर झुग्गियां हटाने को कहा गया था। प्रशासन ने मंगलवार सुबह झुग्गियों को हटाना शुरू किया तो बस्ती वाले विरोध करने लगे। उन्होंने झुग्गियां को आग लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने पुलिस को हलका लाठी चार्ज का निर्देश दिया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जाए सके। झुग्गियां हटाने के बाद इस जगह पर वन विभाग की ओर से पौधे लगाए जाएंगे।
- संजय चौधरी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed