फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आंधी के साथ आई बारिश से उखड़े पेड़ और खंभे, बिजली बाधित

आंधी के साथ आई बारिश से उखड़े पेड़ और खंभे, बिजली बाधित

Thu, 22 Jun 2017 03:12 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
आंधी के साथ आई बारिश से उखड़े पेड़ और खंभे, बिजली बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
कई दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी है। वहीं, बुधवार को भी अल सुबह जिलेभर में आंधी के साथ झमाझम 22 एमएम बरसात हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर आ गया। वहीं तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। फसलों को लाभ होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं बारिश के पानी से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्री मानसून ने प्रशासन के जल निकासी प्रबंधों की हवा निकाल दी है।
बीती रात को भी अंधड़ के साथ बरसात हुई थी। अंधड़ के कारण अनेक वृक्ष और बिजली के पोल उखड़ गए जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। किसानों के अनुसार बरसात से फसलों को लाभ हुआ है। किसानों को अब कुछ दिन फसलों की सिंचाई के लिए नलकूपों को चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे बिजली व पानी की बचत होगी। गर्मी से राहत मिलने के कारण सभी ने राहत की सांस ली है। धान की रोपाई कर रहे किसानों का कहना है कि इस प्रकार के मौसम में धान की फसल शुरूआती दिनों में ही बढ़वार शुरू कर देती है जिससे उत्पादन अच्छा होता है। अब ग्वार व बाजरे की बिजाई भी हो सकेगी।
विज्ञापन

पानी निकासी के प्रबंधों की निकली हवा
मानसून से पूर्व प्रशासन द्वारा शहर से जल निकासी की तैयारियां की जाती हैं। इस बार प्री मानसून की बरसात ने जल निकासी के प्रबंधों की हवा निकाल दी है। बरसात से शहर जलमग्न हो गया है। वहीं, दूसरी ओर शहर में जल भराव होने के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। कॉलोनियों की गलियों में कीचड़ हो गया। बस अड्डा परिसर के बाहर, अंबेडकर चौक, परशुराम चौक, पुराना फाटक, एमसी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, खैरपुर, मेला ग्राउंड, खन्ना कॉलोनी, बी ब्लॉक आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। अधिकतर स्थानों से शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली-पानी की आपूर्ति रही बाधित
बरसात के दौरान आए अंधड़ से कई वृक्ष और बिजली के पोल टूट गए। कुछ पेड़ बिजली की तारों पर गिरने से तारें टूट गई। इससे बिजली की आपूर्ति दिनभर बाधित रही। इसी प्रकार शहर और कई गांवों में बिजली की आपूर्ति न होने के कारण जलघरों से पेयजल की आपूर्ति नहीं दी जा सकी। मंगलवार को भी कई गांवों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित रही थी। खबर लिखे जाने तक ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई थी।

कहां कितनी हुई बरसात
बुधवार मंगलवार
सिरसा- --22 एमएम -- 15 एमएम
ओटू----- 8 एमएम --- 5 एमएम
पंजुआना- -12 एमएम----5 एमएम
रोड़ी-----18 एमएम----15 एमएम
कालांवाली- 16 एमएम----15 एमएम
खुईयां-----3 एमएम----4 एमएम
अबूब शहर- बूंदाबांदी ----8 एमएम
गोलेवाला---5 एमएम----15 एमएम
--------------------
शादी में शिरकत करने आए व्यक्ति की करंट से मौत
डिंगमंडी। क्षेत्र के गांव संघरसाधा में शादी समारोह में शिरकत करने आए राजस्थान के एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। राजस्थान के गांव किशनपुरा निवासी करीब 40 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र दुर्गाराम, जो मजदूरी करता था। मंगलवार को गांव संघरसाधा निवासी तखुराम के यहां रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आया हुआ था। बुधवार की अलसुबह वह कुछ अन्य लोगों के साथ घूमने के लिए निकला था। रात्रि को आई तेज आंधी के कारण बिजली का तार टूटकर खेत के चारों ओर की गई लोहे की तारबंदी पर अटका पड़ा था। इसी दौरान जब प्रताप वहां से गुजरने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और बेसुध होकर वहीं गिर गया। हालांकि परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके चार लड़की और एक लड़का है।
----------------------------------------
आंधी के साथ आई बारिश से उखड़े पेड़ और खंभे, बिजली बाधित
कई जगह उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे
कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित
बरसाती पानी से शहर जलमग्न, लोगों की परेशानी बढ़ी

फोटो:21एसआईआरपी09:सिरसा मे बुधावार सुबह हुई बारिश से डबवाली रोड़ पर हुआ जलभराव।
फोटो:21:एसआईआरपी:10:11:12:सिरसा मे मंगलवार रात आई आंधी और बरसात व बुधावार सुबह हुई बारिश से हिसार रोड पर गिरा पड़ा पेड और हुआ जलभराव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed