{"_id":"646fa1fee187695d300aae26","slug":"13-government-schools-in-the-district-will-be-upgraded-sirsa-news-c-128-1-shsr1021-217-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला के 13 राजकीय विद्यालय होंगे अपगेड, करीब 2 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला के 13 राजकीय विद्यालय होंगे अपगेड, करीब 2 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Thu, 25 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के विद्यार्थियों को अब 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए दूर दराज के गांव या फिर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब विद्यार्थियों को उन्हीं के खंडों में दसवीं के बाद 11वीं व 12वीं कक्षा की शिक्षा मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने जिला के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत जिले के 13 स्कूलों को बारहवीं तक अपग्रेड कर दिया गया।
नई शिक्षा नीति के तहत जिला के राजकीय स्कूलों को शिक्षा निदेशालय ने अपग्रेड किया जाएगा। शुक्रवार को निदेशालय द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। जिसके तहत जिले के 13 स्कूलों को अपग्रेड कर 12वीं तक किया जाएगा। इसी दौरान प्रदेशभर में 20 जिलों के 64 खंडों के कुल 113 हाई स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। वहीं जिला के डबवाली खंड में 4 स्कूल, सिरसा खंड में 4, नाथूसरी चोपटा में 1 स्कूल, रानियां तथा ओढ़ा खंड में 2-2 स्कूल अपग्रेड होंगे। इससे जिले के एक खंड में करीब 2 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा।