{"_id":"5eadad678ebc3e90343d5b7c","slug":"1298-people-home-quarantine-sirsa-news-rtk5533376174","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के लाल क्षेत्र से लौटे 90 लोग डेरे में और 1298 लोगों होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के लाल क्षेत्र से लौटे 90 लोग डेरे में और 1298 लोगों होम क्वारंटीन
विज्ञापन
जिले में राजस्थान से आए मजदूरों को सिकंदरपुर डेरे में रोका था, जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन कर दिया है। राजस्थान से आए लोगों में 90 लोग ऐसे हैं जो राजस्थान सरकार द्वारा घोषित लाल क्षेत्र से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं और सभी लोगों को डेरे में ही क्वारंटीन किया है और तीन लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है।
जिले में बीते दिन शुक्रवार को राजस्थान के नोहर तहसील में ठहराए गए लोगों को सिरसा लाया गया। इस दौरान कुल 1388 लोगों को सिरसा लाया गया, जिसमें 733 पुरुष थे तथा 655 महिलाएं शामिल थी। इन सभी को सिकंदरपुर के डेरे में क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के साथ लोगों के पहुंचते ही टीमों ने जांच करनी शुरू कर दी थी। इस जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि तीन लोगों के सांस की बीमारी है और वहीं लोग राजस्थान सरकार द्वारा घोषित लाल क्षेत्र से सिरसा आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के सैंपल भेजकर सिविल अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों की जांच कर एक सूची तैयार कि, जिसमें जो लोग जहां से आए थे उनका इलाका देखा गया कि वह कहीं लाल क्षेत्र से तो नहीं आए हैं। जिसमें 90 मजदूर ऐसे चिह्नित किए गए जो राजस्थान के लाल क्षेत्र से सिरसा पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन 90 लोगों का सैंपल भेज कर सिकंदरपुर डेरे में क्वारंटीन कर दिया और बाकी लोगों को घर पर क्वारंटीन कर दिया।
तीन लोग सिविल अस्पताल में आइसोलेट
इनमें 57 लोगों को तो सिकंदरपुर डेरे में क्वारंटीन किया गया, वहीं आठ लोगों को यूथ हॉस्टल में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 23 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। बाकी तीन लोगों को विभाग ने सिविल अस्पताल में संदिग्ध मानते हुए सिविल अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
चालक परिचालक भी हुए क्वारंटीन
राजस्थान से इन मजदूरों को लाने गए रोडवेज के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। करीब 67 चालक और परिचालक हैं, जिन्हें सिकंदरपुर के राधा स्वामी डेरे में ही क्वारंटीन किया गया है।
तीन संदिग्ध मजदूरों को सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया हुआ है, अभी तक रिपोर्ट आई नहीं है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।