फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नगर परिषद सिरसा की बैठक 16 को, एजेंडे को दिया जा रहा है अंतिम रू म

नगर परिषद सिरसा की बैठक 16 को, एजेंडे को दिया जा रहा है अंतिम रू म

Fri, 09 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सिरसा की बैठक 16 को, एजेंडे को दिया जा रहा है अंतिम रू म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
वित्तीय वर्ष की नगर परिषद की अंतिम बैठक 16 फरवरी को होगी। पहले चरण में बजट पारित किया जाएगा इसके बाद हाउस की बैठक होगी जिसमें एजेंडे के आधार पर चर्चा की जाएगी। फिलहाल एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार प्रधान ने इस प्रकार रूपरेखा तैयार की है कि विरोधी पार्षद विरोध न कर सकें। प्रधान का कहना है कि इस बार आधे शहर की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जाएगी, सार्वजिनक स्थानों पर बैंच स्थापित किए जाएंगे, हुडा से स्ट्रीट लाइट के 70 लाख के बिल में से 75 प्रतिशत राशि की मांग की जाएगी। साथ ही दो-तीन दिन में कमेेटी की ओर से 13 गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं विपक्षी पार्षदों का कहना है कि सालभर से विकास कार्य नहीं किए गए हैं। अगर विकास कार्यों में मनमानी की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। बता दें कि विकास कार्यों के लिए नगर परिषद के पास 60 करोड़ रुपये का बजट है। अगर यह राशि 31 मार्च तक विकास कार्यों में नहीं लगाई तो लैप्स हो जाएगी।
नगर परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी के गठन को एक साल से अधिक हो गया है लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप और पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते विकास कार्य ठप रहे। ऐसे में पार्षदों का ही अपने वार्ड में खरी-खोटी सुननी पड़ी। इस वित्तीय वर्ष की परिषद की आखिरी बैठक के लिए सभी पार्षद संजीदा हैं और विकास को लेकर गंभीर हैं। बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए प्रधान और पार्षदों के बीच वार्ता हुई। प्रधान शीला सहगल, वार्ड 25 के पार्षद विकास गुर्जर, रेणु बाला, जगजीत, प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सहगल, पार्षद प्रतिनिधि राजे शर्मा ने बताया कि परिषद के पास सभी मदों में करीब 60 करोड़ रुपये हैं जिसे विकास कार्य में खर्च किया जाएगा। प्रधान ने बताया कि सभी वार्डों में विकास कार्य के लिए 30-30 लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी, नगर में सार्वजनिक स्थानों पर बैंच स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आधे शहर की सफाई कार्य में परिषद के 268 सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा और आधे शहर की सफाई ठेके पर कराई जाएगी। कमेटी की ओर से 13 गलियों के निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी गई और एक दो दिन में गलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हुडा से मांगी जाएगी प्रतिशत राशि
प्रधान शीला सहगल और पार्षद विकास गुर्जर ने बताया कि हुडा की स्ट्रीट लाइट का बिल करीब 70 लाख रुपये है जिसे परिषद नहीं भर सकती। उन्होंने बताया कि इस राशि में से 75 प्रतिशत राशि की मांग की जाएगी और इस बारे में एसडीएम से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी की जाएंगी शहर से बाहर
प्रधान और पार्षदों ने बताया कि इस बार डेयरी शहर से बाहर की जाएंगी। इस बारे में सरकार की ओर से निर्देश मिला है। सभी डेयरी संचालकों की सूची तैयार कर ली गई है जिन्हें जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। डेयरी संचालकों को गांव वेदवाला के पास भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस बार पार्षद के नाम का लगाया जाएगा बोर्ड
पहले बैठक में मुद्दा उठता रहा है कि पार्षदों के निवास के पास सड़क पर उनके नाम का साइन बोर्ड लगाया जाए। प्रधान ने बताया कि इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं और इस मांग को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के बीच तालमेल बना रहे इस बात को लेकर बैठक में पहली बार हर विभाग के एक-एक अधिकारी को बुलाया गया है।
पार्कों की देखभाल सौंपी जाएगी संस्थाओं को
इस बार पार्क की थीम फूलों के नाम पर की जाएगी। पार्कों की देखभाल संस्थाओं जैसे लायंस क्लब रोटरी क्लब आदि को सौंपी जाएगी जिसमें परिषद की ओर से भी सहयोग किया जाएगा। प्रमुख चौकों पर हाई मास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी।
स्कूलों और अस्पतालों की होगी जांच
उन्होंने बताया कि नगर के सभी स्कूल और अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों को लेकर जांच की जाएगी। इस टीम में संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल किए जाएंगे।
सोमवार से शुरू होंगे विकास कार्य
चेयरपर्सन शीला सहगल ने बताया कि जिन कार्यों के हाल ही में टेंडर हुए हैं, उनका वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। सोमवार से विकास कार्यों का श्रीगणेश कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर में विकास कार्य रूकने का नाम नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग दो करोड़ के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं।
परिषद की आय जुटाना भी लक्ष्य
एक सवाल के जवाब में शीला सहगल ने बताया कि नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी करना भी उनका लक्ष्य है। इसके लिए लोगों को बकाया हाउस टैक्स भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद का लाखों रुपये हाउस टैक्स के रूप में बकाया है। नगर परिषद की आय का बड़ा स्रोत हाउस टैक्स है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हाउस टैक्स की अदायगी करें।

कोई काम नहंीं करवाया है, विरोध करेंगे : रणधीर सिंह
सालभर से ज्यादा हो गया कोई काम नहीं हुआ है। कभी कहते हैं ईओ साथ नहीं देता तो कभी कहते हैं विपक्ष काम नहीं करने देता, अब ईओ भी ठीक आ गया है, विपक्ष विकास कार्य के लिए साथ देने को तैयार है, फिर भी काम नहीं हो रहा। नगर की सड़कें टूटी पड़ी है़ं। 31 मार्च तक काम न हुआ तो 40 करोड़ रुपये लैप्स हो जाएंगे। अगर प्रधान या उनके समर्थकों ने मनमानी की तो जमकर विरोध किया जाएगा।
-रणधीर सिंह, उप प्रधान नप, विपक्ष

31 मार्च तक नगर परिषद ने विकास कार्य नहीं कराए तो लैप्स हो जाएंगे 60 करोड़
नप की बैठक 16 को, एजेंडे को दिया जा रहा है अंतिम रूप
प्रधान बोली- नगर के आधेे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दी जाएगी ठेके पर
हुडा से स्ट्रीट लाइट के 70 लाख के बिल में से मांगी जाएगी 75 प्रतिशत राशि
बैठक में पहली बार सभी विभागों के एक-एक अधिकारी भी लेंगे भाग
कमेटी की से 13 गलियों का निर्माण कार्य होगा दो तीन दिन में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed