फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मकानों पर बुलडोजर चलने लगा तो हंगामा करने लगे थेहड़वासी

मकानों पर बुलडोजर चलने लगा तो हंगामा करने लगे थेहड़वासी

Mon, 30 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मकानों पर बुलडोजर चलने लगा तो हंगामा करने लगे थेहड़वासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
थेहड़ से 44 परिवारों के मकान खाली करवाने के बाद रविवार सुबह सरकारी अमला बुलडोजर लेकर मकान ढहाने के लिए थेहड़ पर पहुंचा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। थेहड़वासी कहने लगे कि उन्हें लिखित में आश्वासन चाहिए कि उन्हें सरकार बसाने के लिए जमीन और लोन देगी, अभी तक सिर्फ मौखिक आश्वासन ही दिया गया है।
हंगामे के बीच पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार थेहड़वासियों के बीच पहुुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें जमीन और मकान देने के लिए वचनबद्ध हैं, मैंने आपके बीच कसम खाई हुई कि किसी को बेघर नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द सभी परिवारों को जमीन और कमान बनने के लिए लोन दिया जाएगा। निदेशक के समझाने के बाद थेहड़वासी शांत हो गए। इसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने बुलडोजर चलाकर मकानों को ढहाना शुरू कर दिया। शाम तक मकान ढहाने का काम जारी रहा। 31 अक्टूबर को हाईकोर्ट में थेहड़ से संबंधित रिपोर्ट सौंपने के बाद पुरातत्व विभाग थेहड़ पर खुदाई का कार्य शुरू करेगा। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने शनिवार को थेहड़ से 44 परिवारों के मकान खाली करवा लिए थे। इन परिवारों को सेक्टर 19 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में अस्थाई तौर शिफ्ट किया गया है। सरकार की ओर से पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने थेहड़वासियों को भरोसा दिलाया था कि सरकार उन्हें बेगू, कंगनपुर या शहर के आसपास गांव में जमीन खरीदकर देगी। मकान बनाने के लिए लोन भी दिया जाएगा। थेहड़वासी निदेशक पर भरोसा करके मकान खाली करने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के साथ दिया मानवता का परिचय
थेहड़ को शांति पूर्वक खाली करवाने की रणनीति सफल रहने के पश्चात पुलिस प्रशासन मानवता का परिचय देते हुए विस्थापित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रहा है। शनिवार रात को शहर थाना प्रभारी राम सिंह, हुडा चौकी, सब्जी मंडी चौकी, बस अड्डा चौकी और खैरपुर चौकी इंचार्ज विस्थापित परिवारों के पास हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने परिवारों के लिए भोजन का प्रबंध किया। रविवार सुबह जिला पुलिस की तरफ से 44 परिवारों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह ने विस्थापित परिवारों से कहा कि उनकी पूरी सुरक्षा की जाएगी, इसलिए अलावा बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं लगातार मिलती रहे इसका ख्याल भी प्रशासन की ओर से रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed