फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा मुखी का परिवार पहुंचा गुरूसर मोडिया!

डेरा मुखी का परिवार पहुंचा गुरूसर मोडिया!

Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेरा मुखी का परिवार पहुंचा गुरूसर मोडिया!
डेरा मुखी का परिवार पहुंचा गुरूसर मोडिया!
विज्ञापन

सिरसा में नहीं है हनीप्रीत
सिरसा। डेरा प्रमुख का परिवार इन दिनों राजस्थान के पैतृक गांव गुरूसर मोडिया पहुंचा हुआ है, जबकि डेरा प्रमुख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी डेरा में नहीं हैै। खुफिया तंत्र भी उसका सुराग लगाने में लगा हुआ है।

डेरा प्रमुख का परिवार डेरा सच्चा सौदा परिसर में ही बनी कोठियो में रहता है। डेरा प्रमुख के परिवार में माता नसीब कौर, बाबा की पत्नी हरप्रीत कौर, तीन बेटियां चरणप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर व दत्तक पुत्री हनीप्रीत, बेटा जसमीत सिंह इंसां है। चरणप्रीत कौर के पति डॉ. शान-ए-मीत, बेटी अमनप्रीत के पति रूह-ए-मीत और बच्चे डेरा में ही अलग-अलग कोठियों रहते हैं। इस परिवार को शाही परिवार के रूप में जाना जाता है। डेरा श्रद्धालु इनके प्रति अति सम्माप भाव रखते हैं। 28 अगस्त को जब डेरा प्रमुख को अदालत ने सजा सुनाई थी तब तक परिवार डेरा परिसर में था। बताया गया कि इसके बाद परिवार राजस्थान के गांव गुरूसर मोडिया पहुंच गया। सूत्रों का कहना है कि डेरा प्रमुख की करीबी हनीप्रीत डेरा में नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि वह रोहतक या आसपास के क्षेत्र में हैं। खुफिया तंत्र भी हनीप्रीत का सुराग लगाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed