{"_id":"5f83499e8ebc3e9be3463016","slug":"12-panchayats-sent-proposal-to-give-land-at-collector-rate-sirsa-news-rtk5778325109","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 पंचायतों ने कलेक्टर रेट पर जमीन देने के लिए भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 पंचायतों ने कलेक्टर रेट पर जमीन देने के लिए भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
थेहड़ का निरीक्षण करते अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Sirsa
थेहड़ के 3000 परिवारों के पुनर्वास के लिए जिले की 15 गांवों की पंचायतों ने जिला प्रशासन को 102 एकड़ जमीन देने की पेशकश की है। पंचायत विभाग को इन ग्राम पंचायतों ने कलेक्टर रेट पर जमीन देने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव को राजस्व विभाग के पास भेजेगा।
मालूम हो थेहड़ के इलाके पुरातत्व विभाग द्वारा खाली करवाने की योजना है। हालांकि फिलहाल ये मामला पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जिला प्रशासन ने थेहड़ पर रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए उन्हें शहर के निकट बसाने की योजना है। इसके लिए शहर से सटी दस किलोमीटर की परिधि के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए थे। उस कड़ी में 15 गांवों की पंचायतों ने 102 एकड़ जमीन देने की पेशकश की है। सरकार ने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर पूछा था कि पंचायतें किस रेट पर ये भूमि देने की पेशकश कर रही है। इसके बाद राजस्व विभाग ने पंचायत विभाग को पत्र लिखकर पंचायतों से जमीन की कीमत का विवरण मांगा। अब, 12 गांवों की पंचायतों ने जिला विकास एवं पंचायत विभाग के पास कलेक्टर रेट पर भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भेज दिया है। यह जमीन करीब 90 एकड़ बनती है। पंचायत विभाग इस प्रस्ताव को राजस्व विभाग के पास भेजेगा, जिसके आधार पर राजस्व विभाग इन पंचायतों को पैसा उपलब्ध करवाएगा, ताकि जमीन नगर परिषद सिरसा के नाम की जा सकें।
किस गांव ने कितना दी जमीन
सिकंदरपुर की पंचायत ने एक एकड़ 6 कनाल सात मरले जमीन, 31,5000 रुपये प्रति एकड़ कलेक्टर रेट के आधार पर देने की पेशकश की है। झोरड़नाली ने दो एकड़ तीन कनाल जमीन, 11,2000 प्रति एकड़, मोहम्मद सलारपुर ने 6 एकड़ 6 कनाल 11 मरले जमीन 18,90,000 रुपये प्रति एकड़, ढाणी 400 ने एक एकड़ पांच कनाल आठ मरले जमीन 11,20,000 रुपये प्रति एकड़, भावदीन गांव ने सात एकड़ एक कनाल 20 मरला जमीन 11,20,000 रुपये प्रति एकड़, बरूवाली प्रथम ने 6 एकड़ जमीन 11,40,000 रुपये प्रति एकड़, धिंगतानियां गांव ने दस एकड़ 14 मरले जमीन 11,20000 रुपये प्रति एकड़ कलेक्टर रेट, रंगडी गांव ने दस एकड़ चार कनाल 14 मरले जमीन 11,20000 रुपये, नटार गांव ने दो एकड़ तीन कनाल 12 मरले जमीन 11, 2000 रुपये, बेगू गांव ने चार एकड़ जमीन 18,9000 रुपये प्रति एकड़, मोरीवाला गांव ने दो एकड़ जमीन 24,00000 प्रति एकड़ व मुसाहिबवाला गांव ने दो एकड़ तीन कनाल आठ मरले जमीन 14,4000 हजार रुपये प्रति एकड़ कलेक्टर रेट पर देने का प्रस्ताव पंचायत विभाग के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
ये हैं मामला
थेहड़ को खाली करवाने के लिए पुरातत्व विभाग ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पहले भी करीब 30 एकड़ थेहड़ खाली करवाया जा चुका हैं और करीब 750 परिवारों को हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में अस्थायी तौर पर बसाया गया है। मौजूदा समय में अब भी थेहड़ पर करीब तीन हजार परिवार रहते हैं। थेहड़ को खाली करवाने से पहले प्रशासन ने वहां पर रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी थी।
कोट्स
हमने पंचायतों को कलेक्टर रेट पर जमीन देने का प्रस्ताव भेजा था। पंचायतें जिला विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से हमारे पास प्रस्ताव भेजेंगी।
-विजेंद्र शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी ।