फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 mm of rain filled the low-lying areas, the lights went off due to breaking of tree poles

12 एमएम बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी, पेड़-खंभे टूटने से बत्ती गुल

Tue, 15 Jun 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
12 mm of rain filled the low-lying areas, the lights went off due to breaking of tree poles
सिरसा। जिले में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी के साथ बारिश होने से कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया। वहीं पेड़ और खंभे टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बारिश और तेज आंधी के कारण दुकानों के ऊपर लगे होर्डिंग्स बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे तारें जमीं पर आ गिरी। रंगडी रोड पर बिजली के खंभे और दो ट्रांसफार्म गिर गए। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में शाम 6 बजे तक करीब 70 शिकायतें दर्ज की गई। देर शाम करीब आठ बजे शहर की बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को एक घंटे में 12 एमएम बारिश हुई। बारिश से पहले दोपहर दो बजे अंधेरा छा गया, जिसके कारण चालक वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते नजर आए। इस दौरान शहर के हर चौक में जाम की स्थिति बन गई। बता दें कि रविवार को शहर में 45 एमएम बारिश होने से जलभराव का अभी तक समाधान नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पेड़ गिरने और पोल गिरने से लगा जाम
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण रेलवे फाटक, बालभवन रोड, हिसार, डबवाली रोड और अन्य क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने के कारण रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। बरनाला रोड पर बिजली निगम के कार्यालय के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। वहीं, पुरानी कचहरी रोड की ओर फाटक के पास जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं शहर के परशुराम चौक, जनता भवन रोड, बस स्टैंड, बाल भवन, रेलवे फाटक, शिव चौक, रानियां रोड, बेगू रोड, नागरिक अस्पताल रोड, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, सुरतगड़िया बाजार में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए फायदेमंद, तेजी से होगा धान रोपाई का कार्य
बारिश के कारण किसानों को इसका काफी लाभ मिला है। जिले में अब धान की रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है। खेत में धान की रोपाई करने में किसानों को अब कम पानी की आवश्यकता पड़ेगी। सरकार की ओर से 15 जून के बाद ही धान की रोपाई कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए थे। बारिश होने के कारण कई किसानों ने पहले से ही धान रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश होने से किसानों से अब खेत में जमीनी पानी भी कम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं कपास, नरमा, दाले और अन्य फसलों को भी अब सिंचाई की आवश्यकता नहीं है।

गर्मी का उतरा पारा : दोपहर तक उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलने के बाद चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
इन क्षेत्रों में हुई इतनी एमएम बारिश
क्षेत्र एमएम
सिरसा 12
पंजुआना 8
नहराणा 10
रोड़ी 10
गोलेआला 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed