फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 lakh bags of paddy left to be lifted in grain market, roads closed, 30 thousand population of 10 colonies upset

अनाज मंडी में 12 लाख बैग धान का उठान बाकी, रास्ते हुए बंद, 10 कॉलोनियों की 30 हजार की आबादी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
12 lakh bags of paddy left to be lifted in grain market, roads closed, 30 thousand population of 10 colonies upset
अनाज मंडी में धान की पड़ी बोरियां और बनी जाम की स्थिति। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की चारों मंडियों में व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उठान धीमा होने के कारण अभी भी मंडियों में 12 लाख बैग धान पड़ा है। मंडियों के सभी रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। इससे आसपास की 10 कॉलोनियों की 30 हजार की आबादी सहित 10 हजार से ज्यादा वाहन चालक परेशान हैं। ऐसे में अब उठान पर जोर दिया जाएगा और बुधवार व वीरवार को दो दिन मंडी में नई आवक और खरीद पर रोक रहेगी। वहीं, आढ़तियों और व्यापारियों की मंडी सचिव ने बैठक ली और निरीक्षण कर व्यवस्था भी जांची।
विज्ञापन

धान की आवक तेजी से हो रही है। ऐसे में खरीद के बावजूद धान का उठान तेजी से नहीं हो रहा। इस कारण स्थिति बिगड़ने लगी है। मंडियों में जगह न होने के कारण सभी रास्ते जाम हो गए हैं और वाहन नहीं निकल पा रहे। मंडी के पास पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ए, बी, सी, डी, ई ब्लॉक के लोग परेशानी झेल रहे हैं। इसके अलावा जनता भवन रोड, सिविल अस्पताल रोड, बाईपास रोड, शिव चौक की ओर जाने वाले रास्ते भी जाम हैं। इसके अलावा प्रतिदिन मंडियों और आसपास के एरिया से 10 हजार से ज्यादा वाहन भी गुजरते हैं, जो जाम का दंश झेल रहे हैं। इसके चलते आढ़तियों ने बुधवार और वीरवार को मंडी में धान की खरीद का कार्य बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र मेहता ने भी मंगलवार को आढ़तियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें जल्द ही उठान का काम करवाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान आढ़तियों ने खाली ट्रॉलियों को खड़ी करने के लिए जगह की मांग की और दो दिन तक मंडी बंद रखकर उठान कार्य करवाए जाने की ही जानकारी दी। मंडियों में अभी तक 17 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसके बाद 11 लाख क्विंटल धान का उठान भी हो चुका है, लेकिन छह लाख क्विंटल धान अभी भी मंडियों में ही पड़ा है। इसके बाद सचिव आढ़तियों के साथ खुद मंडी में जाम खुलवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल कॉटन फैक्टरी के सामने खड़ी होंगी खाली ट्रॉलियां, लगाए पांच चौकीदार
शहर के अनाज मंडी के साथ स्थित रॉयल कॉटन फैक्टरी के साथ खाली पड़ी जगह को ही पार्किंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर मंडी में आने वाले सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को खड़ा किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर यहां मार्केट कमेटी ने पांच चौकीदारों को भी तैनात किया है।
मंडियों में धान रखने की नहीं जगह, किसान ट्रॉली छोड़ लौट रहे
जिले की मंडियों में धान काफी मात्रा में पड़ा होने के कारण किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में धान रखने के लिए जगह न होने के कारण कई किसान तो धान की ट्रॉलियों को घर वापस लेकर जा रहे हैं, जबकि कई किसान मंडी में ही रोड पर ही धान की ट्राली को खड़ा कर वापस लौट रहे हैं।
मंडी में अब तक हुई आवक
धान क्विंटल
पीआर 1110848
1509 280020
डीबी 313553
नरमा 186000
मंडी में काफी उठान होने वाला है। इसके लिए अब दो दिन तक लगातार मंडी बंद रखी जाएगी। इसमें केवल उठान का ही काम किया जाएगा। मंडी में थड़े बनाने को लेकर भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। - हरदीप सरकारिया, पूर्व प्रधान, दी आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा।

मंडी में उठान कार्य तेज करवाने के लिए आढ़तियों व व्यापारियों को आदेश दिए गए हैं। अगर दो दिन के अंदर धान का पूरा उठान नहीं होता तो सख्ती की जाएगी। मंडी में स्थिति का निरीक्षण भी किया है और जाम खुलवाने के लिए आदेश दिए गए हैं। -विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed