फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पार्षद राजेश गुज्जर के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से मिले पार्षद

पार्षद राजेश गुज्जर के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से मिले पार्षद

Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पार्षद राजेश गुज्जर के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से मिले पार्षद
सिरसा। शनिवार को कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह के नेतृत्व में शहर के कई पार्षद एसपी अरुण सिंह से मुलाकात की। उनके साथ वार्ड 23 के पार्षद राजेश गुज्जर, पार्षद राजू, पार्षद प्रतिनिधि हरदास सिंह रिंकू, महावीर सिंह, ख्यालीराम, दौलतराम सुखरालियां, कर्मजीत सिंह, लक्की डावर, गोलू मेहता भी थे।
विज्ञापन

पार्षदों ने एसपी से राजेश गुज्जर के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी अरुण सिंह ने पार्षद राजेश गुज्जर से घटना का विवरण भी लिया। साथ ही संबंधित एसएचओ को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। एसपी अरुण सिंह ने पार्षदों को कहा कि यदि कोई दोषी नहीं है तो उसके साथ न्याय होगा। लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने पार्षदों से कहा कि वे जब भी जनता के लिए उनके कार्यालय में आ सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों वार्ड 23 के पार्षद राजेश गुज्जर के खिलाफ एक पक्ष ने लड़ाई झगड़े के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दे दी। पंचायत के दौरान पुलिस ने राजेश गुज्जर को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। इसके विरोध में रात को कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह और अन्य पार्षद एसपी से मिलें। एसपी के निर्देश पर पार्षद एसएचओ सतबीर सिंह के पास आए। लेकिन एसएचओ ने बिना जांच किए छोड़ने से इंकार कर दिया। रात को दस बजे एसएचओ ने जांच की और फिर रात 11 बजे पार्षद राजेश गुज्जर को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed