फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप कार्यक्रम में वैज्ञानिकों से साइंस की बारीकियां सीखेंगे मेधावी विद्यार्थी

डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप कार्यक्रम में वैज्ञानिकों से साइंस की बारीकियां सीखेंगे मेधावी विद्यार्थी

Mon, 15 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप कार्यक्रम में वैज्ञानिकों से साइंस की बारीकियां सीखेंगे मेधावी विद्यार्थी
वैज्ञानिकों से विज्ञान की बारीकियां सीखेंगे मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन

सिरसा। साइंस को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से अब पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आगामी 14 से 18 नवंबर व 18 से 22 दिसंबर 2018 को डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में आईआईएससी, आईआईटी, आईजर, नाईपर, सीएमआईआर, डीएसटी, डीेबीटी, सेंटर यूनिवर्सिटी, टीआईएफआर संस्थानों सहित भटनागर अवार्डी अकादमिक फेलो और साइंटिस्ट शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सभी जिलों के सरकारी व निजी स्कूलों के दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियों को जानने का मौका मिलेगा। कॅरियर काउंसिलिंग, ओपन डिस्कशन, लेबोरेट्री डोमोनस्ट्रेशन और मोटीवेशन संबंधित लेक्चर में भाग लेने। इस दौरान फिजिक्स केमिस्ट्री, ज्यूलॉजी, बोटनी, जियोलॉजी एंथ्रोपालॉजी, बॉयोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी कंप्यूटर सेशन भी होंगे। इससे पूर्व 7 बार डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम आयोजित हो चुके हैं। जिनमें 4 डीएसटी कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित हुए हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से 2200 प्रतिभागियों के साथ-साथ 200 अध्यापक भी शामिल हो चुके हैं।
डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम:
पंजाब यूनिर्वसिटी चंडीगढ़ द्वारा 14 से 18 नवंबर व 18 से 22 दिसंबर 2018 को डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें साइंस के विद्यार्थियों को भटनागर अवार्डी, देश-विदेश की विभिन्न संस्थाओं के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। इनमें नासा, इसरो, एनआईएच, आईआईएससी, आईआईटी, नाइपर, आईआईएसईआर, सीएसआईआर, डीबीटी, आईसीएमआर व रिसर्च सेंटर टीफर, बार्क, एनसीएल,एनबीआरसी, एनसीबीएस के वैज्ञानिकों से साइंस की नई जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

800 विद्यार्थी दो भागों में लेंगे हिस्सा
डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम में केवल साइंस विषय के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। जोकि वर्तमान में या तो 11वीं साइंस में पढ़ाई कर रहे हो या फिर साइंस की 12वीं कक्षा में दाखिला लिया हो। उपरोक्त कार्यक्रम में कुल 800 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें 400 नवंबर व 400 ही दिसंबर में भाग लेंगे। डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए विद्यार्थियों का चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। जिन विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा सीजीपीए ए-वन से पास की हो। आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी ने उक्त कक्षा 95 प्रतिशत मार्क्स से पास की हो। वहीं हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थी के लिए दसवीं में 93 फीसदी अंक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा:
आवेदन आमंत्रित करने की तिथि- 11 अक्तूबर 2018
अंतिम तिथि आवेदन करने की- 1 नवंबर 2018
प्रतिभागियों का चयन- 2 नवंबर 2018
कोट्स:
-पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से 14 से 18 नवंबर को 8वां व 18 से 22 दिसंबर से 9 वां डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में साइंस के मेधावी विद्यार्थी भाग लेंगे। रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ विद्यार्थी को इंस्पायर अभिनव वैज्ञानिक विचार भी लिखकर भेजने हैं। जिसमें से सबसे अच्छे पांच विचारों का चयन किया जाएगा। जिन्हें डीएसटी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रुप में 5000 रुपये, द्वितीय 3000 रुपये व तृतीय 3000 रुपए, चतुर्थ 1500 रुपये व पांचवां पुरस्कार 1000 रुपए के रुप में दिया जाएगा।
-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed