{"_id":"5b45139d4f1c1bc4248b58cd","slug":"11531253661-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी से अतिरिक्त प्रधान सचिव लेंगे अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी से अतिरिक्त प्रधान सचिव लेंगे अधिकारियों की बैठक
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीसी से अतिरिक्त प्रधान सचिव आज लेंगे अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता 11 जुलाई को अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेंगे। बैठक में वे अंत्योदय सेवा केन्द्र, सरल केन्द्र, सक्षम हरियाणा की कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में एडीसी, एसडीएम, नगराधीश, डीआईओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डाईट के प्रिंसिपल, डीपीसी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ये जानकारी उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने दी। उन्होंने बताया मंगलवार को बताया कि 11 जुलाई को आयोजित होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग सांय सवा चार बजे शुरू होगी। कांफ्रेंसिंग दो भागों में विभाजित की गई है। प्रथम भाग में अंतोदय भवन, अंतोदय सरल केंद्र तथा सरल केंद्रों की समीक्षा की जाएगी। दूसरे चरण की बैठक सांय 5 बजे शुरू होगी। बैठक में सक्षम हरियाणा नामक कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बैठक से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय तक बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें।