फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   टेंडर में 15 गलियों के निर्धारित रेट से ज्यादा रेट आए थे, नौ गलियां दस लाख से ज्यादा बजट की, डीसी के पास अप्रूवल के लिए नगरपरिषद

टेंडर में 15 गलियों के निर्धारित रेट से ज्यादा रेट आए थे, नौ गलियां दस लाख से ज्यादा बजट की, डीसी के पास अप्रूवल के लिए नगरपरिषद

Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
टेंडर में 15 गलियों के निर्धारित रेट से ज्यादा रेट आए थे, नौ गलियां दस लाख से ज्यादा बजट की, डीसी के पास अप्रूवल के लिए नगरपरिषद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर की 24 गलियों की टेंडर फाइल स्वीकृति के लिए डीसी कार्यालय में पेंडिंग पड़ी है। इनमें से 15 गलियां ऐसी हैं जिनके रेट टेंडर में ठेकेदारों ने निर्धारित रेट से ज्यादा भरे थे, जबकि नौ गलियां वे हैं जो जिनकी लागत दस लाख रुपये से अधिक है।
नगर परिषद सिरसा ने एक मार्च 2017 में रेगुलेशन पास करके शहर के करीब 161 गलियों के निर्माण हाउस में पास किया था। इसमें 99 गलियों को फिजिबल पाया गया। नगर परिषद ने तीन टेंडरों में करीब 85 गलियों के टेंडर मांगे। मौजूदा समय में 70 गलियों के टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ गई लेकिन 15 गलियां अभी भी तय नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की एमई शाखा ने 11 अप्रैल 2018 को स्वीकृति के लिए फाइल डीसी कार्यालय भेजी थी। लेकिन अभी तक इन गलियों के रेट निर्धारित से ज्यादा आने पर डीसी कार्यालय से कोई अप्रूवल नहीं मिली और न ही दोबारा से टेंडर कॉल की गई। वहीं करीब नौ गलियां ऐसी हैं जिनकी अनुमानित लागत दस लाख से लेकर 19 लाख रुपये के बीच है। दस लाख रुपये से ज्यादा के बजट पर नगर परिषद को डीसी से अनुमति लेनी पड़ती है। इन गलियों की फाइल भी 22 मई को डीसी कार्यालय भेजी गई थी, जिनकी अभी तक स्वीकृति नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गलियों के रेट ज्यादा आए
वार्ड नंबर 6 में गली खुराना वाली, वार्ड सात में गली सुखदेव वाली, वार्ड नंबर आठ में गली झंडी वाली, वार्ड नंबर नौ में गली ओम प्रकाश जांगड़ा वाली, वार्ड 11 में कल्याण नगर चक्की वाली, वार्ड 15 में गली नंबर तीन, वार्ड 15 में गली नंबर चार, वार्ड नंबर 16 में गली सपड़ा वाली, वार्ड 16 में मस्जिद वाली, वार्ड 16 में चावला वाली, वार्ड 17 में गली राधा वाली, वार्ड 18 में एक नंबर गली, वार्ड 22 में नेकी गुज्जर वाली गली।
दस लाख से ज्यादा लागत वाली नौ गलियां
वार्ड चार की गली धर्म सिंह ठेकेदार वाली, रामचंद्र तहसीलदार से गुरुद्वारा हिसार रोड, वार्ड चार में पीर वाली गली, वार्ड चार लाभ सिंह से नाहर बाईपास, वार्ड नंबर पांच सेंट्रल स्कूल से मिनी बाईपास, वार्ड नंबर आठ में खैरपुर पुलिस चौकी, वार्ड नंबर नौ में गली नंबर 13, गली नंबर एक प्रीत नगर, वार्ड नंबर 12 में गली नंबर चार नारायण पाल एमसी से शुरूआत प्वाइंट से लेकर अंतिम प्वाइंट तक। वार्ड नंबर 13 में गली आर्य स्कूल से लाल चंद से डॉ. ओम प्रकाश पटेल बस्ती रामजी लाल सैनी चौंक, अमर सिंह से बेगू रोड विकास डेयरी तक।


नगर परिषद ने करीब 85 गलियों के टेंडर कॉल की थी। इसमें से 70 गलियां पास हो गई। इन गलियों में से 12 गलियां बन गई है। 32 में काम चल रहा है। बाकी गलियों में काम जल्द शुरू होगा। 31 जुलाई से पहले सभी गलियों का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिन 15 गलियों के रेट निर्धारित रेट से ज्यादा आए थे, उनकी स्वीकृति के लिए फाइल डीसी कार्यालय के पास भेजी हुई है। जल्द ही अप्रूवल मिल जाएगी।
श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, एमई ब्रांच, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed