{"_id":"5a396d234f1c1b86698c2c52","slug":"11513712931-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति सिरसा डिपो के तत्वावधान में हरियाणा रोडवेज सिरसा बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग और प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के डिपो प्रधान रामकुमार चुरनिया और हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान सुरजीत अरोड़ा ने की। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान आत्माराम सहारण और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी अंतर्राज्यीय रूटों की बसों को बंद करना चाहते हैं। हम रोष प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को यह बताना चाहते हैं कि राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को जाने वाली बसें लाभ की हैं। कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में आगामी 22 दिसंबर को भी महानिदेशक कार्यालय पर भी विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, फिर भी मांग नहीं मानी गई तो उसी दिन बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी, जो आर-पार की लड़ाई होगी।
इसके साथ कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विभाग द्वारा 8200 चालक-परिचालकों को पक्के से कच्चा करने के फरमान को वापस लेने, खाली पड़े पदों पर भर्ती करने, रोडवेज के बेड़े में 14000 नई बसें शामिल करने, कर्मशाला और स्टोर के सभी कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान देने, सभी कर्मचारियों को अपने जूनियर के समकक्ष वेतनमान देने, 2015-16 व 2016-17 का बोनस देने, कर्मशाला में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने, चालक-परिचालकों और कार्यालय स्टाफ के खाली पड़े पदों पर भर्ती करने आदि ऐसी मांगें हैं, जो बार-बार की जा चुकी हैं, परंतु विभाग और सरकार हमेशा इसकी अनसुनी करते हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा विभाग उपरोक्त मांगों पर विचार करके शीघ्र फैसला करे और कर्मचारियों के रोष को शांत करे, अन्यथा निकट भविष्य में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। धरने को रामानंद, अजीत सिंह, रामस्वरूप ढाका, भीम सिंह, शिव कुमार, सुखदर्शन सिंह, सतेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, रामधन चालक आदि ने भी संबोधित किया।