फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   थेहड पर करवाए 25 मकान खाली

थेहड पर करवाए 25 मकान खाली

Tue, 05 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
थेहड पर करवाए 25 मकान खाली
सिरसा। थेहड़ को खाली करवाने के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को भी थेहड़ से लगभग 25 मकान खाली करवाए गए। पहले से खाली किए गए मकानों को तोड़कर लोग मलबा ले गए।
विज्ञापन

थेहड़ पर सोमवार सुबह-सवेरे ही अधिकारियों की पहुंच गई, जिनकी उपस्थित में मकान खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अब धीरे-धीरे थेहड़ के लोग वहां से पलायन कर रहे हैं तथा हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में शिफ्ट हो रहे हैं। मकान खाली करने वाले परिवारों को हाउसिंग बोर्ड के बने फ्लैट्स में आश्रय दिया गया है। जब तक पंचायती राज विभाग की ओर से कंगनपुर गांव की ढाई एकड़ और बेगू गांव की चार एकड़ जमीन नगर परिषद के हवाले नहीं कर दी जाती, तब तक थेहड़वासियों को इन फ्लैट्स में ही रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि थेहड़ को पुरातत्व धरोहर मानते हुए इस पर रहे लोगों को खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। थेहड़ को तीन चरणों में खाली करवाया जाएगा। प्रथम चरण में 44 मकानों को खाली करवाया गया, दूसरे चरण में 160 मकान खाली करवाए गए तथा अब भी यह अभियान निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed