फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जीएसटी में अन्य देशों के मुकाबलें भारत में टैक्स की दरें ज्यादा: बजरंग दास गर्ग

जीएसटी में अन्य देशों के मुकाबलें भारत में टैक्स की दरें ज्यादा: बजरंग दास गर्ग

Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी में अन्य देशों के मुकाबलें भारत में टैक्स की दरें ज्यादा: बजरंग दास गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि विश्व के देशों में जहां-जहां भी जीएसटी लागू है, लगभग उस देश में सभी वस्तुओं पर टैक्स की दरें एक हैं, मगर भारत एक ऐसा देश है जहां पर टैक्स फ्री वस्तुओं के अलावा छह प्रकार के अलग-अलग टैक्स लगाए गए हैं। जो टैक्स की दरें भारत सरकार ने लगाई है वह भी विश्व के अन्य देशों से बहुत कम है। देश के अलग-अलग राज्यों को अनाज व कई आइटमों पर टैक्स लगाने का अधिकार दिया गया है, जो सरासर गलत है।
राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग यहां व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का जो 30 जून 2017 तक का स्टॉक बचा हुआ है उसकी लिस्ट 60 दिन के अंदर-अंदर सरकारी विभाग में ऑनलाइन जमा करवानी होगी, मगर स्टॉक भरने का जो फार्म सरकार ने बनाया है, वह बहुत ही जटिल है। व्यापारी उस फार्म को भरने की स्थिति में नहीं है जबकि व्यापारियों का जो माल का स्टॉक है, उसका वैट कर व एक्साइज ड्यूटी व्यापारियों ने सरकार को दे रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में व्यापारियों को इतना उलझा दिया है कि व्यापारी अपना व्यापार न करके उसका लेखा-जोखा रखने में ही रह जाएगा जबकि देश में लगभग व्यापार व उद्योग पहले ही नुकसान में चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज व्यापारी बैंक के कर्जों तले दबता जा रहा है, ऊपर से केंद्र सरकार जीएसटी में कपड़ा, साड़ी, चीनी, धूप, अगरबत्ती जैसी अनेक वस्तुओं पर टैक्स लगाने जा रही है व आम उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर टैक्स कम करने की बजाए उन पर टैक्स बढ़ाकर 28 व 18 प्रतिशत तक किया गया है। गर्ग ने कहा कि किसानों की फसल पर हरियाणा में अलग से मार्केट फीस (मंडी टैक्स) लगाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। अगर अनाज पर मार्केट फीस लगाई गई तो उसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। गर्ग ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से मांग की है कि वह जीएसटी टैक्स प्रणाली कानून को अपने स्तर पर जांच करके देश के व्यापारी व आम जनता के हित में उसे पूरी तरह सरलीकरण करे। अगर जीएसटी में सरलीकरण नहीं किया गया तो देश में व्यापार पूरी तरह से पिछड़ जाएगा और करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे, जबकि हर देश की तरक्की व्यापार व उद्योग पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
जीएसटी में अन्य देशों के मुकाबले भारत में टैक्स की दरें ज्यादा : बजरंग दास गर्ग

फोटो:24एसआईआरपी06:अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed