फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1130 admissions in Government National and Women's College, highest in BA

Sirsa News: राजकीय नेशनल व महिला कॉलेज में 1130 दाखिले, बीए में सबसे ज्यादा

Tue, 16 Jul 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
1130 admissions in Government National and Women's College, highest in BA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कोर्स में अब तक 1130 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सबसे ज्यादा दाखिले बीए में हुए हैं। बीए की 1630 सीटों पर अब तक 707 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
दूसरी मेरिट सूची के तहत फीस भरने का अंतिम दिन सोमवार रहा। विद्यार्थियों ने शाम पांच बजे तक फीस भरकर दाखिला लिया। दूसरी मेरिट सूची के तहत सिर्फ 88 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। अब रिक्त सीटों के लिए 17 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 17 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। पहली फिजिकल काउंसलिंग 100 रुपये लेट फीस के साथ 18 जुलाई से 24 जुलाई तक होगी। इसके बाद दूसरी फिजिकल काउंसलिंग 25 से 30 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन





राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स, सीट, पहली सूची, दूसरी सूची, कुल दाखिले
- बीए, 510, 260, 46, 306
- बीबीए, 40, 13, 2, 15

- बीकॉम, 160, 85, 2, 87
- बीसीए, 60, 26, 2, 28

- लाइफ साइंस, 80, 0, 80
- फिजिकल साइंस, 160, 0, 160

------------------

राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स, सीट, पहली सूची दूसरी सूची, कुल दाखिले
- बीए, 1120, 387, 16, 401
- बीए अर्थशास्त्र, 40, 9, 0, 9
- बीबीए, 40, 9, 8, 17
- बीकॉम, 240, 90, 2, 92
- लाइफ साइंस, 160, 33, 0, 33
- फिजिकल साइंस, 320, 78, 1, 79






वर्जन

राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया जारी है। सोमवार शाम 5 बजे तक दूसरी मेरिट सूची के तहत फीस भरी गई। इस दौरान कॉलेज में अब तक 499 दाखिले हुए हैं। 17 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। - प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन

राजकीय नेशनल कॉलेज में पहली व दूसरी मेरिट सूची के अनुसार अब तक 631 दाखिले हो चुके हैं। रिक्त सीटों के लिए 17 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। जिसके बाद विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। - वीना रहेजा, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed