फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मल्लेकां पीएचसी मामला: सिस्टम को सुधारने की बजाय अधिकारी ही स्टाफ की गलतियों पर डाल रहे पर्दा

मल्लेकां पीएचसी मामला: सिस्टम को सुधारने की बजाय अधिकारी ही स्टाफ की गलतियों पर डाल रहे पर्दा

Thu, 18 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मल्लेकां पीएचसी मामला: सिस्टम को सुधारने की बजाय अधिकारी ही स्टाफ की गलतियों पर डाल रहे पर्दा
दूसरे दिन भी चिकित्सक नहीं पहुंचे ड्यूटी पर
विज्ञापन

मल्लेकां पीएचसी का मामला: सोमवार को जांच कमेटी ने दर्ज किए थे शिकायतकर्ता व स्टाफ सदस्यों के बयान
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। मल्लेकां पीएचसी में नियुक्त स्टाफ के ड्यूटी पर न पहुंचने के मामले में उपायुक्त, सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को दी गई शिकायत पर सोमवार को जहां जांच कमेटी ने शिकायतकर्ता व स्टाफ सदस्यों के बयान दर्ज किए थे। इस दौरान जांच कमेटी सदस्यों ने स्टाफ सदस्यों को सख्त लहजे में समय पर ड्यूटी आने व मरीजों से प्यार से पेश आने को कहा था। दूसरे ही दिन जहां चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो वहीं दूसरे स्टाफ सदस्य ढाई बजे ही केंद्र से चलते बने। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायतकर्ता भुर्टवाला निवासी रवि को मल्लेकां पीएचसी में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
मल्लेकां पीएचसी में चल रही गड़बड़ी को लेकर भुर्टवाला निवासी रवि ने उपायुक्त, सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को सबूतों के साथ शिकायत भेजी थी। जांच की आंच उन तक न आए, इसलिए केंद्र के स्टाफ ने वहां पड़े दवाओं के स्टॉक व रजिस्टरों को तीन अप्रैल को आग के हवाले कर दिया। किसी जागरूक नागरिक ने इस घटना को देखकर जलाए गए रिकॉर्ड से दवाएं व कुछ रजिस्टर उठा लिए। यही दवा व रजिस्टर इन स्टाफ सदस्यों के गले की फांस बन सकते हैं। जो दवाएं जलाई गई हैं, उनकी अभी एक्सपायरी तिथि भी 2020-21 की है। मरीजों की शिकायत थी कि केंद्र में जब भी दवा लेने आते हैं तो स्टाफ सदस्य दवाएं न होने का रोना रोते हैं और उन्हें सिरसा व ऐलनाबाद जाने को बोलते हैं।
विज्ञापन

कोट्स:
-दवाएं व रिकॉर्ड जलाने का मामला गंभीर है। अगर स्टाफ ने ऐसा किया है तो कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को फिर से जांच कमेटी द्वारा जांच की जाएगी। जो डॉक्टर जांच में शामिल नहीं हुआ है, उसे भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेश सहारण, जांच अधिकारी और एसएमओ रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed