{"_id":"5cb4cc74bdec22140c42d277","slug":"111555352692-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा के लिए एसबीआई के सामने धरने पर बैठे किसान तो दो घंटे में हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा के लिए एसबीआई के सामने धरने पर बैठे किसान तो दो घंटे में हुआ भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद। फसल सीजन 2016-17 की बकाया राशि 15 दिन पहले बैंक में आ जाने के बाद भी खातों में न डालने से नाराज किसान सोमवार को स्थानीय एसबीआई बैंक के सामने धरने पर बैठ गए। जिसके तुरंत बाद बैंक कर्मचारी हरकत में आए और उन्होंने 2 घंटों में ही 125 किसानों की बीमा राशि का भुगतान कर पीछा छुड़वाया। भुगतान में हुई देरी पर शाखा प्रबंधक अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते व्यवस्था नहीं बन पाई।
बता दें कि इसी वर्ष जनवरी-फरवरी माह में क्षेत्र के किसानों ने निरंतर 20 दिन धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सरकार ने फसल बीमा का भुगतान तो कर दिया मगर क्षेत्र के 6 गांवों किशनपुरा, ढाणी शेरां, काशी का बास, ढाणी बच्चन सिंह व ऐलनाबाद के किसानों का करोड़ों रुपये का बीमा अभी बकाया था। जिसमें 97 लाख रुपये गत 28 मार्च को एसबीआई बैंक में आ गए थे। वहीं सर्व ग्रामीण बैंक में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि आई है।
एसबीआई के सामने धरने पर बैठे किसान प्रकाश ममेरां, भाला राम सिहाग, जयचंद वर्मा, भूप रोड़, सुधीर बगड़िया, भूप सिंह गोदारा, सुभाष सिहाग, कुलदीप भादू, भाला राम सिहाग, ताराचंद सिहाग ने बताया कि काफी लंबे संघर्ष के बाद बीमा कंपनी ने करीब 15 दिन पहले बैंक में पैसे डाल दिए थे। जिसके बाद उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि अभी किसानों की सूची नहीं आई है। बार-बार चक्कर लगाने के बाद करीब 8 दिन पहले बैंक ने कहा कि सूची आ गई। मगर संबंधित कर्मचारी स्वास्थ्य खराब हो जाने के चलते छुट्टी पर है। जब कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई हल न हुआ तो वे लोग एकत्रित होकर बैंक के सामने धरने पर बैठ गए है। करीब डेढ़ घंटा धरने के बाद उन्हें मालूम हुआ कि बैंक ने प्रक्रिया शुरू कर दी है । इसके बाद भी किसान धरने पर डटे रहे। इसके बाद बैंक ने दो घंटे में भुगतान को पूरा किया तो किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों ने बताया कि ग्रामीण बैंक में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये आए हैं जिसके भुगतान के लिए उन्होंने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
27 मार्च को फसल बीमा राशि करीब 97 लाख रूपये बैंक में आ गए थे मगर किसानों की सूची नहीं आई थी। एक सप्ताह पहले उन्हें सूची मिली। मगर संबंधित कर्मचारी का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण वह कई दिन छुट्टी पर रहा । इन्हीं कारणों के चलते भुगतान में देरी हुई है।
- अनिल दत्त शर्मा, शाखा प्रबंधक एसबीआई, ऐलनाबाद।