{"_id":"5b9eb32e867a557ec97f1d4c","slug":"111537127214-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की तंग गलियों में स्पेशल फायर फाइटर बाइक बुझाएगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की तंग गलियों में स्पेशल फायर फाइटर बाइक बुझाएगी आग
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की तंग गलियों में स्पेशल फायर फाइटर बाइक बुझाएंगी आग
सिरसा। शहर की गली, मुहल्ले और मार्केट में आग लगने पर उसे तुरंत काबू किया जा सकेगा। इसके लिए जिले के दमकल विभाग को आठ फायर फाइटर बाइक की सुविधा मिली है। ये बाइक तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाके और घरों में आग लगने पर तत्काल पहुंच कर आग पर काबू पा लेंगी। इन बाइक में अत्याधुनिक उपकरण लगे होंगे। दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक टीम पंचकूला से आठ फायर फाइटर बाइक लेकर आएगी। इसके बाद ये बाइक दमकल विभाग के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। अभी इस तरह की बाइक बड़े शहरों में ही उपलब्ध हैं। आठ फायर फाइटर बाइक में से दो बाइक सिरसा, दो ऐलनाबाद, दो डबवाली व एक कालांवाली में स्टेशन को मिलेगी। क्विक रिसपोंस टीम की तर्ज पर ये फायर फाइटर बाइक काम करेंगी। अक्सर ऐसा होता है कि भीड़भाड़ वाली जगह व अन्य स्थान पर दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में देर हो जाती है। गाड़ी कभी जाम में फंस जाती है तो कभी अन्य कारणों से देर हो जाती है। इसके अलावा गलियां तंग होने से भी मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फायर फाइटर बाइक जाम में फंसे बगैर तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
ये है बाइक की खासियत
इस फायर फाइटर बाइक के दोनों ओर 15-15 लीटर के दो टैंक लगे हुए हैं, जिनमें पानी और आग बुझाने का केमिकल व फॉग होगा। बाइक पर स्प्रे जेट पाइप व नोजल होगा। यह नोजल काफी प्रेशर से पानी, केमिकल या फॉग का स्प्रे करेगा जिससे समय रहते आग पर काबू पाएगा।
वर्जन
सिरसा जिले को आठ फायर फाइटर बाइक मिली हैं। सिरसा स्टेशन पर दो बाइक तैनात होगी है। सोमवार को पंचकूला से ये बाइक सिरसा लाई जाएंगी। एक बाइक की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। ये बाइक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। आग से सुरक्षा को लेकर विभाग के लिए ये बाइक बेहद कारगर साबित होंगी।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह, लीडिंग फायर मैन