फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एंबुलेंस में मिली दो एमटीपी किट, चालक ने कहा, उसके साथ की है किसी ने साजिश

एंबुलेंस में मिली दो एमटीपी किट, चालक ने कहा, उसके साथ की है किसी ने साजिश

Thu, 09 Aug 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में मिली दो एमटीपी किट, चालक ने कहा, उसके साथ की है किसी ने साजिश
एंबुलेंस में मिली दो एमटीपी किट
विज्ञापन

सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित एक नर्सिंग होम की एंबुलेंस से जिला औषधि नियंत्रक ने दो एमटीपी किट (गर्भपात में प्रयुक्त होने वाली किट) बरामद की है। वहीं चालक का कहना है कि उसे फंसाने के लिए किसी ने साजिश की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को सौंप दी है। आगामी कार्रवाई सीएमओ द्वारा की जानी है। मामले के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जिला औषधि नियंत्रक डा. राकेश छोकर को सूचना दी कि डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में एमटीपी किट रखी हुई है। सूचना के आधार पर डॉ. राकेश ने टीम बनाकर तुरंत डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस से टीम ने दो एमटीपी किट बरामद की। टीम सदस्यों ने जब एंबुलेंस के चालक कोटली निवासी पवन कुमार से पूछताछ की तो उसने भी मामले बारे अनभिज्ञता जारी की। टीम अधिकारियों ने गाड़ी के मालिक सिरसा निवासी मनीराम को मौके पर बुलाया और उससे भी पूछताछ की। वहीं चालक पवन कुमार का कहना है कि वह तो अनपढ़ है और उसे इन बारे कोई जानकारी नहीं है। पवन का कहना है कि दो युवक दोपहर को उसके पास आए थे और गाड़ी को किराए पर ले जाने के लिए रेट पूछ रहे थे। उसे शक है कि कहीं उन युवकों ने ही गाड़ी में किट न रख दी हो। इसके बाद टीम सदस्यों ने गाड़ी के मालिक मनीराम व चालक पवन कुमार के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को सौंप दी है।


वर्जन
उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में एमटीपी किट रखी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से दो किट बरामद की गई है। गाड़ी के मालिक व चालक से पूछताछ की गई है। मामले की रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को सौंप दी गई है। आगामी कार्रवाई सीएमओ द्वारा ही की जानी है।
विज्ञापन

-डा. राकेश छोकर, डीआई सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed