फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मुंबई में वूमेन फोरम के लिए ऐलनाबाद की निताशा सिहाग का चयन

मुंबई में वूमेन फोरम के लिए ऐलनाबाद की निताशा सिहाग का चयन

Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में वूमेन फोरम के लिए ऐलनाबाद की निताशा सिहाग का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

(सिरसा)ऐलनाबाद।
अंतरजातीय विवाह करने के उपरांत राजनीति के मैदान में कूदी कामकाजी महिला निताशा राकेश सिहाग का चयन वूमेन फोरम में बतौर गेस्ट स्पीकर हुआ है। 16 मार्च को वह मुंबई में अपना वक्तव्य देंगी। इसमें देश विदेश से करीब 60 वक्ता भाग लेंगे, जिनमें से हरियाणा के ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरां से निताशा सिहाग के अलावा विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली मानुषी छिल्लर और 16 साल की ही उम्र में उड़ान भरने वाली कैप्टन किरण सांगवान का नाम शामिल है।
वूमेन फोरम में निताशा सामाजिक बदलाव की कहानी विषय पर अपना वक्तव्य रखेंगी। दरअसल पंजाब के अग्रवाल परिवार में जन्मी निताशा ने जातीय बंधन तोड़कर ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरा के ठेठ जाट परिवार में अंतरजातीय विवाह करके समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। साथ ही इसके बाद राजनीति के मैदान में उतरकर पंचायत समिति के चुनाव में पूरे जिले में सर्वाधिक मतांतर से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन

निताशा आज के समय में जाति के नाम पर बंट रहे समाज और देश को बचाने के लिए अंतरजातीय विवाह को एक समाधान के तौर पर देखती हैं। वहीं, सोशल मीडिया के मंच को भी निताशा जन जागरण के अभियान का बड़ा माध्यम मानते हुए कार्य कर रही हैं जो वूमेन फोरम के लिए उन्हें वक्ता के तौर पर बुलाने की वजह भी बना है। निताशा इस समय पंचायत समिति की सदस्य होने के साथ-साथ राजकीय जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य हैं और भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्रियों सहित ये भी करेंगे शिरकत
बता दें कि निताशा जिस वूमेन फोरम के मंच पर अपना वक्तव्य देंगी वहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी इंटरनेशनल एडवोकेट चेरी ब्लेयर, बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनकी बेटी सोहा अली खान, माउंट एवरेस्ट सहित सात उच्चतम चोटियों पर जाने वाली पर्वतारोही महिला पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, फेसबुक की इंडिया हेड अर्चना वडाला और फेसबुक की ही पब्लिक पॉलिसी विषय की दक्षिण व मध्य एशिया निदेशक अंखी दास शिरकत करेंगी। इनके अलावा वक्ताओं में बॉलीवुड निदेशक नूपुर अस्थाना, बांग्लादेश से बहुमुखी प्रतिभा सराहा अली, यूके से इंटरनेशनल लेखक एलिजाबेथ कॉफी, बैडमिंटन खिलाड़ी सुप्रिया देवगुण, वर्ल्ड बैंक की दक्षिण एशिया उपाध्यक्ष एनएच एडिक्शन, छह वर्ष की आयु से ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मीरा दुबे, थिएटर अभिनेत्री एवं निदेशक लीलेते दुबे, श्रीलंका से प्रसिद्ध व्यवसायी ओतारा गुनेवर्धने, भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी, अमेरिका से प्रसिद्ध व्यवसाई एंड्रिया जंग, संगीतकार सोनम कालड़ा सहित अनेक हस्तियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed