फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डिपो होल्डरों ने रोष प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन एक मार्च से प्रदेशभर में आंदोलन की राह पर है डिपो होल्डर

डिपो होल्डरों ने रोष प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन एक मार्च से प्रदेशभर में आंदोलन की राह पर है डिपो होल्डर

Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डिपो होल्डरों ने रोष प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन  एक मार्च से प्रदेशभर में आंदोलन की राह पर है डिपो होल्डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिलेभर के डिपो होल्डरों ने सोमवार को विभिन्न मांगें मनवाने के लिए नगर में रोष प्रदर्शन किया और उपायुक्त प्रभजोत सिंह को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने डिपो होल्डरों की मांग का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए।
आल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल गोदारा और जिलाध्यक्ष सोमनाथ दुग्गल की अगुवाई में डिपो होल्डरों ने उपायुक्त को सौंपा। इससे पहले जिलेभर के डिपो होल्डर बरनाला रोड स्थित एक पैलेस में एकत्रित हुए और वहां पर अपनी समस्याओं का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर डिपो होल्डरों ने सरकार द्वारा पोर्टेबिलिटी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पोर्टेबिलिटी शुरू की गई है, जिसके कारण डिपो होल्डरों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डिपो होल्डरों पर अनेक प्रकार की शर्तें थोपी गई हैं, लेकिन उनका कमीशन बढ़ाने अथवा उनकी आय बढ़ाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों को एक मजदूर के बराबर भी आय नहीं होती। उन्होंने अन्य समस्याओं का भी आदान-प्रदान किया। मिलन पैलेस से डिपो होल्डर जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तमिलनाडु और केरल की तर्ज पर वेतन की मांग
डिपो होल्डरों ने प्रदेश सरकार से तमिलनाडु और केरल की तर्ज पर डिपो होल्डरों को निर्धारित वेतन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब देश के अन्य प्रांतों में डिपो होल्डरों को वेतन की अदायगी की जा सकती है, तो हरियाणा में डिपो होल्डरों को वेतन भी दिया जाना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस हमेशा साथ : होशियारी लाल
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा डिपो होल्डरों की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने डिपो होल्डरों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को डिपो होल्डरों की मांगों को अविलंब पूरा करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि ओटीपीटी उलझाने वाली स्थिति है, जबकि सरकार को राशन वितरण की प्रणाली को सरल करना चाहिए। कांग्रेस विधायकों के माध्यम से विधानसभा में भी डिपो होल्डरों की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed