फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा डेरा की संपति सील करने की नहीं शुरू हुई कार्रवाई

सिरसा डेरा की संपति सील करने की नहीं शुरू हुई कार्रवाई

Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सिरसा डेरा की संपति सील करने की नहीं शुरू हुई कार्रवाई
सिरसा डेरा की संपत्ति सील करने की नहीं शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

प्रशासन डेरे में जाएगा तभी होगा वास्तविक मूल्यांकन : डीआरओ
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हुई हिंसा में सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए हाईकोर्ट की ओर से डेरा की तमाम संपत्ति अटैच करने के आदेश दिए गए। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्वरित रूप से कार्रवाई शुरू करते हुए डेरा के नामचर्चा घरों को सील कर उनकी पैमाइश करते हुए संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है, जबकि सिरसा स्थित डेरा की संपत्ति का आंकलन करने में अभी समय लगता दिखाई दे रहा है।
जिला राजस्व अधिकारी नौरंगदास से जब डेरा की संपत्ति के मूल्यांकन के बारे में जानकारी चाही तो पता चला कि अभी तक कार्यालय के पास कुल कितनी जमीन डेरा के नाम है, उसका ही रिकॉर्ड है, जिसके अनुसार डेरा के नाम पर सिरसा जिला में कुल 900 एकड़ जमीन है, जिसमें से 700 एकड़ जमीन पर बेगू रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है तो विभिन्न गांवों में स्थित नामचर्चा घर 200 एकड़ पर बने हुए हैं। फील्ड में जाकर अभी तक वास्तविक जमीन की पैमाइश नहीं की गई है, जिसके कारण अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ। वहीं डेरा मुख्यालय में अभी तक सेना और प्रशासनिक अधिकारी ही प्रवेश नहीं कर पाए हैं, ऐसे में डेरा मुख्यालय की कुल जमीन, वहां बने मॉल, सिनेमा हॉल, होटल, फैक्ट्रियां आदि की पैमाइश करना और उनका मूल्यांकन राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा करना अभी दूर की कौड़ी नजर आ रही है। हालांकि इतना तय है कि डेरे की 900 एकड़ जमीन का मूल्य ही करोड़ों रुपये होगा तो उसमें बने विभिन्न भवनों का अलग से मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद डेरा की सिरसा में कुल प्रॉपर्टी अरबों रुपये में सामने आएगी।
विज्ञापन


प्रशासन डेरे में जाएगा तभी होगा वास्तविक मूल्यांकन
डीआरओ नौरंगदास ने बताया कि डेरा की संपत्ति के संबंध में उनके पास के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जमीन और वहां बने भवनों आदि की पैमाइश और मूल्यांकन का कार्य प्रशासन के अंदर जाने के बाद ही शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed