Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 members of the family have pledged to donate their bodies posthumously.

Sirsa News: परिवार के 11 सदस्यों ने लिया हुआ है मरणोपरांत शरीर दान का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 members of the family have pledged to donate their bodies posthumously.
इकबाल सिंह का परिवार शरीरदानियों की तस्वीर दिखाते हुए। - फोटो : Sirsa
ओढां। मृत्यु के बाद शरीर को या तो दफना दिया जाता है या फिर अग्नि के हवाले कर दिया जाता है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मरणोपरांत भी कुछ ऐसा कार्य कर जाते हैं, जिसके बाद वे मरकर भी जिंदा रहते हैं।
विज्ञापन

गांव ओढां निवासी इकबाल सिंह के पूरे परिवार ने मरणोपरांत शरीर दान करने का संकल्प लिया हुआ है। इस परिवार से अब तक 2 लोगों की मृत देह मेडिकल शोध कार्यों हेतु दान की जा चुकी है। इकबाल सिंह के घर में 11 सदस्य हैं। जिन्होंने सभी ने शरीरदान व नेत्रदान करने का प्रतिज्ञा पत्र भरा हुआ है। इकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रण लिया था कि मरणोपरांत उनकी आंखें व शरीर अलग-अलग दान किए जाएं ताकि न केवल उनकी आंखें किसी की अंधेरी जिंदगी में उजाला कर सके बल्कि उनकी मृत देह पर मेडिकल के विद्यार्थी विभिन्न बीमारियों के बारे में शोध कर सकें। इकबाल सिंह के परिवार में उनके पिता सरदारा सिंह व माता सुरजीत कौर की मृत्यु होने पर दोनों की मृत देह मेडिकल शोध के लिए दान कर दी थी।
विज्ञापन

ओढां में हो चुके हैं अब तक 7 मृत देह दान
गांव ओढां में इकबाल सिंह के पिता सरदारा सिंह का पहला शरीर दान था। जिसके बाद से अब तक गांव में 7 मृत शरीर दान हो चुके हैं। गांव के डेरा अनुयायी जीवनपाल शर्मा, मुलखराज शर्मा, संदीप कौर, रोशन लाल अरोड़ा, सतपाल शर्मा, तरसेम शर्मा, जगदीप सिंह, रामचंद शर्मा, नत्था सिंह सोनी, कुलदीप सिंह सोनी व जसपाल कौर के पूरे परिवार ने मरणोपरांत नेत्रदान व शरीर दान के प्रतिज्ञा पत्र भर रखे हैं। जीवनपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी माता भगवान देवी का शरीर दान किया था। जीवनपाल के घर में भी 3 सदस्य हैं जिन्होंने शरीर दान का संकल्प लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed