फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10.97 lakh saplings planted to make the district green

Sirsa News: जिले को हराभरा बनाने के लिए लगाए गए 10.97 लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
10.97 lakh saplings planted to make the district green
सिरसा। केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के तहत सिरसा को हरा भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में 10.97 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। जिला वन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पौधरोपण मुख्य रूप से सड़क एवं रेलवे लाइन के साथ लगती भूमि एवं सरकारी पट्टियों पर किया गया है।
विज्ञापन

इन पट्टियों पर नीम, पिपल, बरगद, पिलखन आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। सरकार की ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत भी बड़े स्तर पर पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि सेमग्रस्त क्षेत्र में पानी के लेवल को कम करने और किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए विभाग ने 581 हेक्टेयर भूमि पर क्लोन सफेदा लगाया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जल शक्ति/पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों व सरकारी संस्थानों को लगभग 4.03 लाख पौधे वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से एक लाख 74 हजार पौधे रोपित करवाए गए हैं, क्लोन सफेदा के पांच लाख 19 हजार, पौधगिरी स्कीम में 97 हजार, जल शक्ति अभियान के तहत एक लाख 42 हजार पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 64 हजार पौधे आमजन व संस्थाओं को वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को भी पौधारोपण के इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed