फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   700 किसानों ने लिए फार्म, 325 ने जमा करवाए

700 किसानों ने लिए फार्म, 325 ने जमा करवाए

Fri, 19 Apr 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
700  किसानों ने लिए फार्म,  325 ने जमा करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। जिले के करीब 700 से ज्यादा किसान वीरवार को मंगलवार की बारिश व बुधवार शाम की ओलावृष्टि के कारण गेहूं की खराब हुई फसल के नुकसान के मुआवजे का आवेदन फार्म लेने के लिए पहुंचे। किसानों को ये आवेदन 72 घंटे में आवेदन जिला कृषि एवं कल्याण विभाग में जमा करवाने होंगे। इसी के तहत पहले दिन 325 किसानों ने फसल नुकसान के फार्म जमा करवाए। इसके बाद कृषि विभाग ने वीरवार दोपहर बाद अपनी रिपोर्ट डीसी कार्यालय को सौंप दी। बता दें कि बुधवार को हुई ओलावृष्टि में किसानों की फसल का मुआयना करने के लिए डीसी ने डीडीए को निर्देश दिए थे। डीडीए ने वीरवार को फील्ड से रिपोर्ट मंगवाई तो उसमें करीब 57 गांवों में बारिश व ओलावृष्टि के नुकसान का अनुमान लगाया गया। जिसमें सिरसा के 21, ओढ़ा के दस, बडागुढ़ा के 21 , डबवाली के पांच गांवों में नुकसान हुआ है। कृषि विभाग इन गांवों में औसतन 25 प्रतिशत नुकसान मान रहा है।
मीरपुर के किसान निर्मल, प्रेमचंद फार्म लेने के लिए जिला कृषि कल्याण विभाग में पहुंचे। वहीं धिंगतानिया के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि बारिश के कारण वे फसल नुकसान के लिए आवेदन करने के लिए आए है। वीरवार जब रामनगरिया के हरियाणा ग्रामीण बैंक में गए तो मैनेजर छुट्टी पर था। दूसरे कर्मचारियों ने फार्म भरने व स्टैंप लगाने से इंकार कर दिया। किसानों ने बताया कि एक दिन तो इन आवेदन पत्रों को तैयार करने में ही निकल जाएगा। जबकि बारिश मंगलवार को शुरू हुई थी, तो उनके 48 घंटे निकल चुके हैं। वीरवार को मैनेजर बैंक में नहीं मिला। जबकि किसान का पूरा रिकार्ड बीमा कंपनियों के पास ही है। किसानों का कहना है कि पूरे जिले में केवल जिला कृषि कल्याण विभाग में ही आवेदन पत्र मिल रहे हैं और जमा करवाने पड़ रहे हैं। सरकार को यह फार्म ब्लाक स्तर पर ही भरवाने चाहिए। क्योंकि किसान पहले फार्म लेने के लिए सिरसा आएगा। फिर उसे अपने गांव के नजदीकी बैंक से भरवाकर दोबारा जमा करवाने के जिला कृषि कल्याण विभाग में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आवेदन पत्र में यह भरनी है जानकारी
नाम, पिता, स्थायी पता, फसल गांव, तहसील, फसल का नाम, रक्तबा, नुकसान की तिथि, बैंक व शाखा का नाम जहां से फसल ऋण लिया, सेविंग एकाउंट नंबर, आधार नंबर आवेदन पत्र में भरने हैं। जबकि फार्म नंबर दो में फसल, क्षेत्र, गांव, खाता नंबर, बैंक किसान के खाते, उसने बीमा करवाया है या नहीं, बीमा कंपनी द्वारा दी गई आईडी वेरिफाई करके उसे भरेगा। इस फार्म पर बैंक मैनेजर के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे के बाद अगले दस दिनों में बीमा कंपनियां करेगी सर्वे
72 घंटे में आवेदन करने के बाद बीमा कंपनियां फसल नुकसान का निरीक्षण करेगी। किसान की फसल की तस्वीर ली जाएगी। लेकिन यह प्रक्रिया दस दिनों बाद शुरू होनी है। तब तक जिले में गेहूं की कटाई ही हो जाएगी।

कोट्स
57 गांवों में शून्य से लेकर 25 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। हमने रिपोर्ट फील्ड से मंगवा ली है। किसान कृषि कल्याण विभाग में नुकसान के लिए आवेदन करें। करीब 72 घंटे तक आवेदन करना है।
बाबूलाल, डीडीए, जिला कृषि कल्याण विभाग सिरसा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed