{"_id":"5c7c1c80bdec227391008688","slug":"101551637632-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से ढाई फुट की दूरी से गुजर रही थी 11 हजार केवी की लाइन, लोहे की पाइप छूने से आया करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से ढाई फुट की दूरी से गुजर रही थी 11 हजार केवी की लाइन, लोहे की पाइप छूने से आया करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र स्थित प्रीत विहार कालोनी की गली नंबर 13 में मकान की छत पर खेल रहे तीन बच्चे और पिता करंट लगने से झुलस गए। हादसे में 11 वर्षीय सुखदीप सिंह और उसकी चचेरी बहन ढाई साल की लड़की प्रिंस की मौत हो गई। जबकि सुखदीप सिंह का पिता राजबीर सिंह बुरी तरह से झुलस गया। उसकी 13 वर्षीय बेटी राजमीत कौर भी झुलस गई। दोनों को शाह सतनाम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के दादा कुक्कू सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार प्रीत नगर की गली नंबर 13 में रहने वाला राजबीर सिंह सुबह करीब 11 बजे घर की छत पर अपने दो बच्चों सुखदीप सिंह, राजमीत कौर और भतीजी प्रिंस के साथ छत पर था। तीनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान सुखदीप सिंह छत पर पड़ी लोहे की पाइप को उठाकर दूसरी ओर रखने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया। छत के साथ करीब ढाई फुट की दूरी से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से पाइप टच कर गई। साथ ही प्रिंस को भी करंट लग गया। उन्हें बचाने के लिए राजबीर, राजमीत भी दौड़े तो वे भी करंट से झुलस गए। गली में लोगों ने ईंट पाइप पर फेंककर सभी को उससे अलग किया। हादसे में सुखदीप सिंह और ढाई साल की लड़की प्रिंस की मौत हो गई।