फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ट्रेफिक एसएचओ अनिल सोढी ने फ्रूट विक्रेता को लताड़ा तब शांत हुआ फ्रूट संचालक, गुस्से में नप कर्मचारियों के समक्ष फेंक दिए खाली क

ट्रेफिक एसएचओ अनिल सोढी ने फ्रूट विक्रेता को लताड़ा तब शांत हुआ फ्रूट संचालक, गुस्से में नप कर्मचारियों के समक्ष फेंक दिए खाली क

Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेफिक एसएचओ अनिल सोढी ने फ्रूट विक्रेता को लताड़ा तब शांत हुआ फ्रूट संचालक, गुस्से में नप कर्मचारियों के समक्ष फेंक दिए खाली क
नारियल की टोकरी उठाने को लेकर नप कर्मचारियों और फ्रूट संचालक के बीच हाथापाई
विज्ञापन

सिरसा। अतिक्रमण अभियान के दौरान दुकानदारों और दस्ते के बीच होने वाली गहमागहमी अब हाथापाई में बदलनी शुरू हो गई। सोमवार को नगरपरिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान विभिन्न बाजारों में चलाया। अभियान सरकुलर रोड से शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, सदर बाजार से होकर परशुराम पहुंचा तो नरूला फ्रूट संचालकों ने दुकान के बाहर काफी आगे तक कैरेट और फ्रूट लगाया हुआ था। सीएसआई देवेंद्र बिश्रोई ने उन्हें कैरेट और फ्रूट अंदर रखने के लिए कहा। जवाब में दुकानदार ने कहा कि कर लेंगे। सीएसआई ने फिर से कहा कि इसे अंदर करो। लेकिन फ्रूट संचालक ने नारियल की टोकरी और खाली केरेट अंदर नहीं रखे। अंदर न करने पर दस्ते के कर्मचारियों ने केरेट उठाने शुरू किए तो दुकानदार तैश में आ गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
फ्रूट विक्रेताओं और नगरपरिषद के कर्मचारियों में एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई। यह घटना देखकर दस्ते के साथ चले रहे ट्रैफिक एसएचओ अनिल सोढी भी मौके पर आ गए। उन्होंने फ्रूट विक्रेता को हड़काया। साथ ही कर्मचारियों को सामान उठाने के निर्देश दिए। हाथापाई में कच्चे नारियल सड़क पर बिखर गया। पुलिस और नप कर्मचारियों की संख्या को देखकर फ्रूट संचालक शांत हुआ। तब उसने गुस्से में कैरेट नीचे पटक दिए और कर्मचारियों को सब कुछ ले जाने के लिए कहा। हालांकि बाद में उसने अपने व्यवहार पर खेद जताया।
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर उठाए कूलर और गद्दे
शहर का सरकुलर रोड पर फर्नीचर और कूलर का समान की बड़ी दुकानें है। यहां भी अतिक्रमण काफी हुआ पड़ा है। नप की टीम ने दुकानों के बाहर रखे कूलर और गद्दे उठाकर ट्राली में रख दिए। हालांकि दुकानदारों ने इस पर नाराजगी जताई। लेकिन नप की टीम ने उनकी एक ना सुनी। परशुराम चौक के अतिरिक्त अन्य बाजारों में नोक झोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
डीसी सर के आदेश हैं कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रोज अभियान चलाया जाए। अब हर दिन अभियान चलेगा। इसी अभियान के तहत ही सोमवार को
परशुराम चौक के पास एक फ्रूट विक्रेता ने दुकान से काफी बाहर तक सामान रखा हुआ था। उसे हटाने के लिए कहा तो उसने तैश में आकर धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। ईओ छुट्टी पर है, मंगलवार को उनके आने पर पुलिस में शिकायत दी जाएगी।

देवेंद्र बिश्रोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरपरिषद
कोट्स
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। दुकानदारों से अनुरोध है कि वे दस्ते के साथ हाथापाई करके कानून अपने हाथ में न लें। क्योंकि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का उन पर केस दर्ज हो सकता है।
अनिल सोढ़ी, ट्रैफिक एसएचओ, अनिल सोढ़ी,
फोटो 28 से 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed