{"_id":"5b64b13f4f1c1b9f3e8b50a9","slug":"101533325631-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास रैली के दौरान सीएम को काले झंडे दिखाएगा एनएचएम कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास रैली के दौरान सीएम को काले झंडे दिखाएगा एनएचएम कर्मचारी संघ
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ ने पांच अगस्त को बरवाला में कपास रैली के दौरान आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव करने का ऐलान किया है। एनएचएम कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सरकार द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में एनएचएम राज्य कर्मचारी संघ की अनदेखी की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इस सिलसिले में शुक्रवार को कर्मचारियों की एक बैठक संघ के प्रदेश संयोजक अतुल गिजवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोर्ट के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखने के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रेगुलराइजेशन ऑफ सर्विस बिल-2018 के तहत सभी अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने का दावा जो सरकार द्वारा किया जा रहा है। वह सरकार का मात्र छलावा है। एनएचएम राज्य कर्मचारी संघ इस फैसले का पुरजोर विरोध करता है। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला प्रधान कुंदन गावङ़िया ने भी आरोप लगाया कि सरकार के साथ कर्मचारी संगठनों की बातचीत होती है। सरकार उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। बल्कि अनुबंधित, ठेके पर लगे कर्मचारियों का लगातार शोषण करके उनके खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं। इसलिए हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के साथ मिलकर एनएचएम कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री का घेराव करेगा।
विज्ञापन