फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गर्मियों में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चलाई जाएंगी बसे

गर्मियों में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चलाई जाएंगी बसे

Fri, 30 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चलाई जाएंगी बसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चालकाें, परिचालकों और बसाें की कमी से जूझ रहे सिरसा डिपोे ने यात्रियाें की सुविधा के लिए आठ रूटों पर और बस सेवा बढ़ाई है। गर्मी में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सुबह और रात को अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सिरसा-चंडीगढ़ और सिरसा-दिल्ली रूट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सिरसा जिले में 170 बसें हैं जिसमें से 132 बसें सिरसा डिपो और 38 बसें डबवाली डिपो में हैं। जिले में 227 चालक और 196 परिचालक हैं जो सृजित पदों के हिसाब से कम हैं। शीघ्र ही सिरसा को रोडवेज बसों के लिए चालक मिलने वाले हैं जिसकी नियुक्तियां हो चुकी हैं। लेकिन परचिालक मिलने में देर हो सकती है क्योंकि उनकी भर्ती का मामला अदालत में विचाराधीन बताया गया है। सिरसा रोडवेज के महाप्रबंधक विजय सिंह का कहना है कि जिस रूट से जैसी डिमांड आती है उस रूट पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए जाते हैं। उन्हाेंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में आठ नई बसें चालू की गई हैं। दिल्ली के लिए सुबह ढाई बजे नई बस सेवा शुरू की गई है अभी तक उसके परिणाम सार्थक आए हैं। पानीपत रूट पर बसों के तीन-चार चक्कर बढ़ाएं गए है। सिरसा से हरिद्वार जाने वाली बस क ो अब डबवाली से हरिद्वार वाया सिरसा होकर शुरू किया गया है तो डबवाली से सुबह साढे़ चार बजे रवाना होती है।
विज्ञापन


सिरसा के रोडवेज महाप्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि सिरसा से हनुमानगढ़ वाया ऐलनाबाद होकर दो बसें और बढ़ाई गई हैं। सिरसा-भादरा और सिरसा-नोहर रूट पर बस की गई दो-दो बसों की सेेवाएं फिर से चालू कर दी गई हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए उनके चक्कर भी बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होेंने बताया कि गर्मी में दोपहर क ो यात्री कम निकलते हैं ऐसे में यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम के बाद बसों के चक्कर बढ़ाएं जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि रूट की डिमांड आने पर बस सेवा शुरू की जा सकती है। कुछ रूट ऐेसे हैं जहां केवल प्राइवेट बसें ही चलाई जा सकती हैं। उन्हाेेंने बताया कि जितनी बसें हैं उनके चक्कर बढ़ा दिए गए हैं आज हर बस प्रति माह 60 से 70 हजार किमी अतिरिक्त चल रही है। पहले सिरसा डिपो की 14वीं रैंक थी आज पंाचवीं हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ सफाई पर दिया विशेष ध्यान
डिपो में पहले कुछ स्थान ऐसे थे जहां पर खड़ा तक नहीं हुआ जाता था लेकिन अब साफ सफाई करवाकर फैशिंग करवा दी गई है। दीवारों के आसपास लघु शंका करने वालों पर 200 रुपये जुर्माना किया जाता है। बीड़ी-सिगरेट पीने वालों पर भी 200 रुपये जुर्माना किया जाता हैै। स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार आया है।
-विजय सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा
----------
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed