फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गणतंत्र दिवस पर सिरसा को मिला तोहफा

गणतंत्र दिवस पर सिरसा को मिला तोहफा

Sun, 28 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सिरसा को मिला तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
विद्युत निगम की ढ़ाई साल की मेहनत आखिर रंग ले गई। गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी गांवों को 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। सिरसा प्रदेश का ऐसा पांचवां जिला बन गया है जहां प्रत्येक गांव और ढाणियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
गौरतलब हो कि सिरसा जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की सुविधा से जोड़ने के कार्य पर प्रदेश सरकार की ओर से 35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने पिछले ढाई वर्ष इस दिशा में मेहनत की, जिसका परिणाम है कि जिले के 136 फीडर में से 40 फीडर और 350 गांव व ढाणियों में से 60 गांव पहले ही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति से जुडे़ हुए हैं। शेष 96 फीडर और 286 गांव व ढाणियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारियां पूरी की गई। शुक्रवार को इस घोषणा के साथ ही सिरसा जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई और ऐसा करने वाला सिरसा प्रदेश का पांचवां जिला बन जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जुलाई-2015 में विद्युत निगम को एक-एक फीडर को जगमग योजना से रोशन करने के निर्देश दिए गए थे। इस योजना के तहत जिन फीडरों पर लाइन लॉस कम होता है, उन्हें प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में सिरसा ने लंबी छलांग लगाई और जिले के तमाम फीडर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब नहीं होगी बिजली की कटौती
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सिरसा के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले केवल 60 गांवों को ही यह सुविधा दी जा रही थी लेकिन शुक्रवार को 286 और गांवों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब अगर कोई फाल्ट आएगा तभी मरम्मत के दौरान आपूर्ति बंद की जाएगी। उन्होेंने बताया नलकूपों के लिए वहीं आठ घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने से गांवों के लोगों का शहर की ओर पलायन भी रूकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं जाती बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीण भी काफी खुश हैं। गांव शाहपुरियां के सरपंच नरेश सिहाग का कहना है कि अब दिन और रात में लगातार बिजली मिल रही है। अब तो सरकार से नलकू प की बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाया जाना चाहिए। गांव कुम्हारियां सरपंच प्रतिनिधि सीताराम का कहना है कि अब लगातार बिजली मिल रही है। इससे सभी को लाभ होगा। अब शहरों की ओर नहीं दौड़ना पडे़गा। गांव गुंसाइयाना के सरपंच विनोद कुमार का कहना है कि अब 24 घंटे बिजली मिल रही है जिससे लोगों की परेशानियां भी कम होंगी।
----------------------
गणतंत्र दिवस पर 286 गांव हुए जगमग, 24 घंटे मिली बिजली
पहले 60 गांवों को ही मिल रही थी यह सुविधा
24 घंटे बिजली सुविधा में सिरसा प्रदेश का पांचवां जिला बना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed