फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अनारक्षित टिकट सिस्टम बंद होने से रेल यात्री हुए परेशान

अनारक्षित टिकट सिस्टम बंद होने से रेल यात्री हुए परेशान

Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अनारक्षित टिकट सिस्टम बंद होने से रेल यात्री हुए परेशान
अनारक्षित टिकट सिस्टम बंद होने से रेलयात्री परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
जीएसटी लागू होने का सबसे ज्यादा असर स्थानीय रेलवे स्टेशन काउंटर पर देखने को मिला। एक जुलाई मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर जीएसटी की शुरुआत की तभी रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट सिस्टम बंद हो गया।
इसके साथ ही इसी दिन रेलवे स्टेशन पर लगी एक आटोमेटिक टिकट वेेंडिंग मशीन (एटीवीएम) भी खराब हो गई, जिसके चलते स्थानीय रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ होने के चलते टिकट लेने वाले यात्रियों की मारामारी रही। हालांकि रेलवे कर्मचारियों की ओर से हाथ से टिकट बनाकर रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलयात्री आजाद जैन, संदीप कुमार, विजय कुमार, हरदीप सिंह, अमित कुमार, काला, विक्की कुमार ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से सिरसा, बठिंडा, हिसार आदि की ओर रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। रेलवे स्टेशन पर एक ही अनारक्षित टिकट काउंटर व एक ही मशीन लगी हुई है। जिन पर हमेशा टिकट लेने वालों का तांता लगा रहता है। उन्हाेंने बताया कि आज गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने पर स्टेशन पर रोजाना की तुलना में भीड़ काफी अधिक थी। ऊपर से जीएसटी लागू होने से अनारक्षित टिकट सिस्टम और एटीवीएम मशीन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें टिकट लेना पड़ा। वहीं टिकट न मिलने से कई यात्रियों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी तो कई यात्रियों की टिकट न मिलने से ट्रेन भी छूट गई। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि रेलवे विभाग जीएसटी को लेकर तैयार नहीं था। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मध्यारात्रि 12 बजे अनारक्षित टिकट सिस्टम बंद हो गया। जोकि दोपहर बाद वर्जन अपडेट करने के बाद चालू हुआ। इसके साथ ही स्टेशन पर लगी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम)भी खराब हो गई। जोसुबह किसान ट्रेन आने के बाद टिकटें तो निकालने लगी, लेकिन दिनभर उसने कटर खराब होने से सुचारु रूप से कार्य नहीं किया। जिसके चलते गंगानगर से रेवाड़ी, किसान एक्सप्रेस, बठिंडा से रेवाड़ी और हिसार से जींद, रेवाड़ी से फाजिल्का ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा।

बॉक्स
देशभर में जीएसटी लागू होने से ऊपर से कालांवाली, कनकवाल और रामां के स्टेशनों पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट सिस्टम) बंद हो गया। इसका वर्जन अपडेट कर दोपहर बाद शुरू किया गया। सिस्टम बंद होने के चलते उनकी ओर से रेलवे रसीद बुक पर मोहर लगाकर हाथ से टिकट बनाकर दी गई, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- मनोज कुमार, रेलवे अधीक्षक, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed