{"_id":"5957ea0e4f1c1b62248b4a90","slug":"101498933774-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से देश में आएगी नई अर्थक्रांति: चौ.बीरेंद्र सिंह 18-40-28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से देश में आएगी नई अर्थक्रांति: चौ.बीरेंद्र सिंह 18-40-28
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी से देश में आएगी नई अर्थक्रांति : चौ.बीरेंद्र सिंह
हकीकत में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नही
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने पूरे देश में जीएसटी लागू कर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है जो ऐतिहासिक है और देश में नई अर्थक्रांति है। सरकार का यह फैसला भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने पर बड़ा हमला है। वे शनिवार को स्थानीय सुरखाब पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वे सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लेने आए हुए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी देश में दूसरी ऐतिहासिक राजनीतिक घटना है। पहली घटना 15 अगस्त 1947 को हुई थी जब देश आजाद हुआ था और दूसरी जीएसटी लागू करने की है। जीएसटी के रूप में देश को आर्थिक तौर पर एकीकरण की सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी जिस कारण यह लागू हुआ, अन्यथा पिछले 14 साल से इसे लागू करने का प्रयास हो रहा था। यह पहला अवसर है जब देश के सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों तथा सभी राज्यों की सरकारों ने जीएसटी को लागू करने में अपना सहयोग दिया है। यह संघीय ढांचे के लिए बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर कुछ शंकाएं हैं। ऐसी शंकाएं नोटबंदी के समय भी पैदा हुई थी, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया है। उसी प्रकार जीएसटी को लेकर जो शंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, वे भी जल्द ही दूर हो जाएंगी। जीएसटी का दूरगामी प्रभाव होगा। इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी और राजस्व से जो पैसा आएगा, वह गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि यदि टैक्स की दरें सरल व सामान्य हो तो लोगों को टैक्स भरने की आदत बन जाती है क्योंकि कर दाता भी अन्न दाता से कम नहीं होता है। इससे कर चोरी बंद होगी।
जीएसटी को लेकर कांग्रेस का विरोध महज राजनीति
कांग्रेस के विरोध के सवाल पर चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीएसटी की प्रशंसा करते हैं तो दूसरी तरह कहते हैं कि भाजपा इसका राजनीतिक लाभ ले रही है। ऐसे में कांग्रेस का विरोध सैद्धांतिक न होकर महज राजनीतिक है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह हकीकत है कि आज भी किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसके लिए उनका सुझाव है कि किसानों द्वारा पैदा की जाने वाली सभी फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। साथ ही किसानों को अन्य सुविधाएं भी देने की जरूरत है। किसानों को भी परंपरागत खेती के साथ ही आर्गेनिक खेती को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
हुड्डा का किसानों से कोई लेना-देना नहीं
केंद्रीय मंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र हिंस हुड्डा के नेतृत्व में 10 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन अब सरकार न होने की वजह से सत्ता के लिए तड़प रहे हैं और इसी कारण किसानों के नाम पर इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं जबकि किसानों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर बहादुर आदमी है जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सिद्धांतों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष बने थे तब मैंने कहा था कि नेता बनना है तो पंगा ले ले, फू ल चंद मुलाना बनना है तो तेरी मर्जी। उन्होंने कहा कि वे आज कबीर जयंती समारोह में भाग लेने आए हैं। कबीर ने उस समय पूरे समाज को जागरूक करने का काम किया था जब समाज आडंबरों के बीच फंसा हुआ था। कबीर के दोहे आज भी लोगों की जुबां पर हैं। कबीर के विचार आज भी प्रासांगिक है।
कौन कौन मौजूद रहा
इस अवसर पर भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओड समाज से शंकर लाल व सुरेश बवानीखेड़ा, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सदस्य रतन लाल बामनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बजाज, बलवान जांगड़ा, वीर शांति स्वरुप, अमन चोपड़ा, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, जिला परिषद सदस्य नक्षत्र सिंह, पूर्व प्रधान अमीर चंद मेहता, मलकीत सिंह,राजेश शर्मा, विनोद स्वामी, जगत कक्कड़, रविंद्र लड्डा, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार वजीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।