फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 year old child crushed by tractor trolley in Dabwali, dies

Sirsa News: डबवाली में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने 10 वर्षीय बच्चे का कुचला, मौत

Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
10 year old child crushed by tractor trolley in Dabwali, dies
हादसे के बाद मौके पर खड़ा ट्रैक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव डबवाली में शनिवार शाम को 10 वर्षीय हनी को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर छोड़कर भाग गया।
परिजनों के अनुसार हनी सिंह बेर तोड़कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से मिट्टी से लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रहा था। चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाते हुए बच्चे को कुचल दिया। बच्चे के सिर के ऊपर से ट्राॅली का पहिया गुजर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान पास ही खड़ी युवती ने शोर मचाया तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को नागरिक अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हनी सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता जोगिंद्र सिंह मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed