फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 students of the district were selected in the state level competition, the model of cleaning sea pollution got place in the first 10 models.

Sirsa News: जिले के 10 विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन, समुद्र की गंदगी साफ करने के मॉडल को पहले 10 मॉडल में मिला स्थान

Sat, 06 Jan 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
10 students of the district were selected in the state level competition, the model of cleaning sea pollution got place in the first 10 models.
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मॉडल का अवलोकन करते जिला विज्ञान विशेषज्ञ व खंड ​शिक्षा अ​धिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसके अनुसार जिले के 10 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। वहीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान एक विद्यार्थी व उसके मॉडल को चुना जाएगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगा। दस बच्चों ने ग्रॉस कटर से लेकर समुद्र से फैली गंदगी साफ करने की नाव जैसे मॉडल बनाए हैं। वहीं गांव झिड़ी के विद्यार्थियों ने मरीजों के लिए ऑटोमैटिक बेड तैयार किया है। बता दें कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 व 30 जनवरी को गुरुग्राम में होगा।
छठीं कक्षा के हरप्रीत ने एक स्मार्ट ग्राॅस कटर का मॉडल बनाया है। यह विशेष रूप से किसानों और बागवानी करने वालों की मदद कर सकेगा। स्मार्ट ग्रॉस कटर कम लागत से तैयार किया गया है ताकि किसान पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े। कटर की सहायता से कम समय में खेतों से खरपतवार को काटा जा सकेगा।
विज्ञापन

भले ही हरियाणा के नजदीक समुद्र का क्षेत्र नहीं है। लेकिन नौंवी के वंशप्रीत ने क्लीनर नाव का मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई है। क्लीनर नाव समुद्र में फैली गंदगी को साफ करने का काम करेगी। यह नाव पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगी। अगर किसी जहाज से समुद्र में तेल गिर जाता है तो उसे भी यह नाव साफ करने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

अंशदीप ने मरीजों के लिए ऑटोमैटिक बेड बनाया
जिले के झिड़ी गांव के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों का मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। इसमें 11वीं कक्षा के अंशदीप ने मरीजों के लिए ऑटोमैटिक बेड बनाया हैं। इस बेड की सहायता से लंबे समय से बीमारी से पीड़ित मरीजों को सहायता मिलेगी। यह बेड ऑटोमैटिक है और मरीज बिना किसी के सहारे उठ सकेगा और बैठ सकेगा।
इसी स्कूल के सातवीं कक्षा के हरप्रीत ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट बस का मॉडल बनाया है। यह बस पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगी। बस में जब तक सभी सवारियां चढ़ नहीं जाएंगी, न बस का गेट बंद होगा और न ही बस स्टॉर्ट होगी। वहीं सातवीं कक्षा की जिया ने स्मार्ट स्टीक कम कुर्सी का मॉडल बनाया है। जो बुजुर्गों को किसी भी समय में कहीं भी बैठने के लिए प्रयोग में लाई जा सकती है।

----------------------

इन बच्चों का हुआ है चयन
विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मॉडल का नाम
- उदय, राजकीय स्कूल ओटू, ग्लूकोस अलार्म
- जिया वर्मा, आरोही मॉडल स्कूल, स्मार्ट स्टीक
- हरप्रीत, राजकीय स्कूल बरूवाली - 1, ग्राॅस कटर
- हरप्रीत कौर, आरोही माॅडल स्कूल, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट बस
- हिमांशु, राजकीय स्कूल गुड़िया खेड़ा, ब्लूटूथ कार
- अंशदीप, आरोही मॉडल स्कूल, एंटी बेडसोल बेड
- वंशप्रीत, राजकीय स्कूल बरूवाली - 1, क्लीनर बोट
- भारत कुमार, राजकीय स्कूल पत्तली डाबर, वाटर कैरिंग कंबाइन मशीन
- अंकित, सुरेश कुमार, राजकीय स्कूल गुड़ियाखेड़ा, स्मार्ट कार पार्किंग
- गुरलीन कौर, राजकीय स्कूल देसूजोधा, वूमेन सेफ्टी शूज
-----------------------

वर्जन
बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी का जिलास्तरीय परिणाम घोषित कर दिया है। इस दौरान 10 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान इन 10 विद्यार्थियों में से 1 विद्यार्थी का चयन होगा जो राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगे जाएगा। --- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed