{"_id":"62bf3090a76f4b7b623f5994","slug":"10-quintal-50-kg-doda-poppy-worth-rs-50-lakh-was-ordered-from-madhya-pradesh-in-a-truck-two-accused-arrested-sirsa-news-hsr6356264198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश से ट्रक में मंगवाया था 50 लाख रुपये कीमत का 10 क्विंटल 50 किलो डोडा पोस्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश से ट्रक में मंगवाया था 50 लाख रुपये कीमत का 10 क्विंटल 50 किलो डोडा पोस्त, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की ओर से पकड़े देसूजोधा से पकड़े गए चूरापोस्त सप्लाई करने के आरोपी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गांव देसूजोधा क्षेत्र के खेत में बने मकान से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 10 क्विंटल 50 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से ट्रक में मंगवाया था। आरोपी डोडा पोस्त लहसुन में छुपाकर लाए थे। इसे सिरसा के कई क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। लेकिन आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ बबी व हर गोबिंद उर्फ घीला निवासी देसुजोधा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सीआईए कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की गांव देसूजोधा स्थित खेत में बने एक मकान में भारी मात्रा में डोडा चूरापोस्त छिपाकर रखा हुआ है और तस्कर उसे सप्लाई करने की फिराक में है। उक्त सूचना को पाकर पुलिस पार्टी ने तुरंत प्रभाव से गांव देसूजोधा में उक्त स्थान पर दबिश देकर मौके से दो व्यक्तियों को काबू कर 10 क्विंटल 50 किलाग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद कर लिया।
सिरसा व साथ लगते पंजाब के कई क्षेत्रों में की जानी थी सप्लाई
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से लाया गया था और उसे डबवाली तथा उसके साथ लगते पंजाब के एरिया में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
पहले भी 12 क्विंटल 20 किलो डोडापोस्त बरामद कर चुकी है पुलिस
बता दें कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने 7 मार्च 2022 को लाखों रुपये कीमत की 12 क्विंटल 20 किलो डोडापोस्त बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने आमजन से भी आह्वान किया है कि बेखौफ होकर नशे का पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। वहीं इस सफलता पर उन्होंने कालांवाली टीम की सराहना भी की है।