फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Setback for INLD, Shyam Rana returns to haryana BJP; had resigned in 2019 due to ticket being denied

Haryana Politics: इनेलो को झटका, श्याम राणा की भाजपा में घर वापसी; 2019 में टिकट कटने के कारण दिया था इस्तीफा

Sat, 06 Jul 2024 09:20 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jul 2024 09:20 AM IST
सार

हरियाणा में चुनाव से पहले इनेलो को बड़ा झटका लगा है। 2019 में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से इस्तीफा देने वाले श्याम राणा ने फिर भाजपा में घर वापसी कर ली है। जिसके कारण रादौर में विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर एक बार फिर से पेंच फंस सकता है।ौ

विज्ञापन
Setback for INLD, Shyam Rana returns to haryana BJP; had resigned in 2019 due to ticket being denied
सीएम नायब सैनी श्याम राणा को भाजपा में शामिल करवाते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो नेता व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपने आवास पर पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इनेलो ने राणा को मौखिक तौर पर रादौर से उम्मीदवार घोषित कर रखा था और वह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर तैनात थे। हालांकि इनेलो से पहले वह भाजपा में शामिल थे और 2014 में विधायक भी चुने गए थे, मगर 2019 में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने श्याम सिंह राणा को अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि सभी नए साथियों को भाजपा में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। इस दौरान सीएम सैनी ने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा- हुड्डा साहब को पोर्टल के कारण पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि पोर्टल के जरिये लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन


हुड्डा कभी नहीं चाहेंगे कि लोगों को सीधा लाभ मिल सकें, इसलिए वे पोर्टल को खत्म करने की बातें बार-बार करते हैं। उन्होंने कहा- 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और भेदभाव होता था। कांग्रेस शासनकाल में गरीब घर का युवा सरकारी नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था। 24 घंटे बिजली देने का वादा करके कांग्रेस पलट जाती थी। सीएम सैनी ने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर भाजपा को सत्ता सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने पारदर्शी और ईमानदारी से शासन चलाया। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी दी। 24 घंटे बिजली देने का वादा भाजपा ने पूरा किया और आज गांवों में भी 24 घंटे बिजली आ रही है। इस मौके पर राणा ने कहा- नायब सिंह सैनी और मैं एक ही टेबल पर बैठते थे और हम दोनों का राजनीतिक जीवन संघर्ष का रहा है।


रादौर में फंसेगा पेच आगामी चुनाव में रादौर विधानसभा में टिकट को लेकर फिर से रार मचनी तय है। 2019 में भाजपा ने श्याम सिंह राणा का टिकट काटकर कर्णदेव कांबोज को टिकट दे दिया था। इससे नाराज होकर श्याम सिंह राणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कांबोज भी चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद कांबोज क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। वह पिछले चार साल से मेहनत कर रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यक्रमों को जोर-शोर से आयोजित करवाते रहे हैं। राणा का भी यही कर्मक्षेत्र रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर एक बार फिर से पेंच फंस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed