{"_id":"65d590ce6ada4a803302bb14","slug":"second-day-of-haryana-budget-session-congress-will-present-no-confidence-motion-in-house-on-february-22-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विधानसभा में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर धन्यवाद प्रस्ताव, हुड्डा बोले- पूर्व पीएम का भी उल्लेख हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: विधानसभा में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर धन्यवाद प्रस्ताव, हुड्डा बोले- पूर्व पीएम का भी उल्लेख हो
Wed, 21 Feb 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:48 PM IST
सार
कांग्रेस की किरण चौधरी ने कहा कि हम प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। राम हमारे कण-कण में हैं। जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जिन महार्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी, उनके नाम पर अयोध्या का एयरपोर्ट का नाम रखना अच्छा कदम है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के बजट सेशन के दूसरे दिन सदन में सम्बोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। प्रस्ताव का कांग्रेस विधायकों ने भी समर्थन किया। वहीं, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राम सभी के होते हैं। संकल्प पत्र में पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का भी जिक्र होना चाहिए था, जिन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर का ताला खुलवाया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट का भी उल्लेख करना चाहिए था। इस पर मनोहर लाल ने कहा कि संकल्प पत्र में उन सभी पूर्वजों के प्रति नतमस्तक होने का जिक्र है, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में योगदान या कुर्बानियां दी हैं।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल ने संकल्प पत्र पेश करते हुए कहा कि भगवान राम की भावना देश के हर कोने में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हमारे लाखों पूर्वजों की कुर्बानी और तप से यह दिन देखने का मौका मिला है। उन्होंने संकल्प पत्र के माध्यम से भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनके जीवनकाल में भगवान राम का मंदिर का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर के आंदोलन से जुड़े रहे हैं। आंदोलन के दौरान उन्हें लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था। 15 दिन तक वह उन्नाव की जेल में रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया वह सभी विधायकों को राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए लेकर जाएं। वहीं, कांग्रेस की किरण चौधरी ने कहा कि हम प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। राम हमारे कण-कण में हैं। जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि जिन महार्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी, उनके नाम पर अयोध्या का एयरपोर्ट का नाम रखना अच्छा कदम है। सरकार ने दलितों का भी ध्यान रखा है। बाद में भाजपा विधायकों ने सदन में जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन